फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sbi refused to take three million of post office

डाकघर के तीन करोड़ लेने से एसबीआई ने मना किया

Fri, 11 Nov 2016 09:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 11 Nov 2016 09:21 PM IST
विज्ञापन
sbi refused to take three million of post office
डेमो
देश में नोट बंदी के फैसले के बाद अजीबोगरीब स्थिति कायम है। केंद्र सरकार ने लोगों को 500 और 1000 रुपए के नोट जमा कराने के लिए बैंकों के अलावा डाकघरों का विकल्प दिया था। लेकिन अब डाकघरों में जमा कैश को बैंक लेने से मना कर रहे हैं। इससे स्थिति बिगड़ने के आसार है।
विज्ञापन

ऐसा ही एक मामला चित्रकूट में सामने आया है।

मुख्यालय के डाकघर में जमा लगभग तीन करोड़ रुपये स्टेट बैंक में जमा करने से शाखा प्रबंधक ने मना कर दिया। डाकघर कर्मचारियों ने डीएम से शिकायत की। डीएम ने पुलिस भेजकर बैंक में रकम जमा कराने के निर्देश दिए। डाकघर के पोस्टमास्टर बीआर पांडेय ने बताया कि उनकी शाखा में जमा धन को एसबीआई कर्वी में ही जमा करने के आदेश हैं। दो दिन से जमा हो रहे 500 व 1000 के नोटों को अब बैंक जमा करने से मना कर रहा है। फुटकर रकम भी नहीं दे रहा जिससे ग्राहकों को लौटाना पड़ता है। इस दौरान ग्राहक अधिकारी व कर्मचारी से विवाद भी करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शुक्रवार को धनराशि लेकर एसबीआई पहुंचे तो लौटा दिया गया है। इस पर डीएम मोनिका रानी से गुहार लगाई गई। डीएम ने एसबीआई शाखा प्रबंधक डीके निगम से कारण पूंछा तो उन्होंने बताया कि कुछ नकली नोटों के आने का खतरा रहता है। पूरे नोट मशीन के गिने नहीं हैं। इन नोटों को गिनवाने के लिए अतिरिक्त कर्मचारी भी नहीं हैं। इसीलिए मना किया गया है। बाद में दोनों अधिकारियों को समझाकर बैंक में मशीन से रकम गिनती कराकर जमा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed