{"_id":"583b12cd4f1c1b5f2908839b","slug":"sbi-open-account-set-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई ने खाता खोलने को लगाए शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई ने खाता खोलने को लगाए शिविर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 27 Nov 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेट बैंक आफ इंडिया ने रविवार को शहर की अपनी 7 शाखाओं के बाहर नए ग्राहक जोड़ने के लिए शिविर लगाया। इसमें 5 सौ से अधिक लोगों ने शून्य बैलेंस खाता खोलने के लिए आवेदन फार्म भरे। बैंक ने सबसे अधिक खाते सिर्फ आधार कार्ड पर खोले। सोमवार को सभी का खाता खोल दिया जाएगा। इस खाते धनराशि जमा करने की रसीद से पासबुक जारी होगी।
एसबीआई ने इंडस्ट्रियल एरिया शाखा के बाहर सुबह 10 बजे से शिविर लगा। बैंक कर्मी मानव सक्सेना ने बताया कि खाता खोलने के लिए 150 आवेदन आए। लोगों ने फार्म में चेक बुक लेने की इच्छा जताई है। मुख्य शाखा के अफसर एफआई सुरेश ने बताया कि आवास विकास कल्याणपुर, दादा नगर की तीन शाखाओं समेत 7 स्थानों पर शिविर लगाए गए। बताया कि जिनके पास पहचान, निवास का प्रमाण नहीं है, वह संस्था या कंपनी के लिखकर देने से खाता खुलवा सकते हैं। इसमें उनकी सेलरी आ सकेगी। गौरतलब है कि शिविर से ऐसे लोगों को खासा फायदा होगा। जिसका अब तक खाता नहीं खुला है, और उनके पास बंद हो चुके नोट हैं। सुरेश ने बताया कि सोमवार को कुछ स्थानों पर शिविर लगेंगे। रविवार को जानकारी न होने से कम लोग पहुंच सके।