{"_id":"6a46d2997ad3e012970c7cb4","slug":"saurav-from-the-city-and-garima-from-kanpur-dehat-bowled-the-fastest-deliveries-kanpur-news-c-362-1-ka11003-150996-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: शहर के सौरव और कानपुर देहात की गरिमा ने फेंकी सबसे तेज गेंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: शहर के सौरव और कानपुर देहात की गरिमा ने फेंकी सबसे तेज गेंद
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से कमला क्लब में चल रहा स्पीड हंट ट्रायल गुरुवार को संपन्न हो गया। यहां कई जिलों से आए तेज गेंदबाजों ने एआई तकनीक से लैस स्पीड गन और हॉक-आई सिस्टम के सामने अपनी रफ्तार क्षमता दिखाई। शहर के सौरव झा ने सबसे तेज 138 किमी प्रति घंटे और कानपुर देहात की गरिमा यादव ने 108 किमी प्रति घंटे की गति से गेंद फेंकी।
स्पीड हंट ट्रायल में कानपुर, हमीरपुर, फतेहपुर, रायबरेली, जालौन, कानपुर देहात, औरैया, कन्नौज समेत अन्य जिलों से 500 महिला और पुरुष तेज गेंदबाजों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रायल के जरिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को यूपी टी-20 लीग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की पुरुष और महिला टीमों तक पहुंचने का मौका मिलेगा। कमला क्लब में तीन अलग-अलग नेट्स पर ट्रायल आयोजित किए गए। प्रत्येक गेंदबाज को एक ओवर फेंकने का अवसर दिया गया, जिसमें उनकी सबसे तेज गेंद की गति रिकॉर्ड की गई।
पुरुष वर्ग में कानपुर नगर के सौरव झा ने 138 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंककर सबसे तेज गेंदबाज का स्थान हासिल किया। वहीं महिला वर्ग में कानपुर देहात की गरिमा यादव ने 108 किमी प्रति घंटे की गति से गेंदबाजी कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। यूपीसीए के अधिकारियों के मुताबिक प्रदर्शन के आधार पर सबसे तेज 10 गेंदबाजों का चयन कर अंतिम सूची जारी की जाएगी।