फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Saudi Arabian government extends visa period to 16 year

सऊदी अरब सरकार ने वीजा अवधि 16 तक बढ़ाई, खाड़ी देशों में लौटने के इंतजार में कानपुर के कामगार

Mon, 31 Aug 2020 12:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 31 Aug 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
Saudi Arabian government extends visa period to 16 year
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
सऊदी अरब समेत खाड़ी देशों में काम करने वाले शहर के कामगार इन दिनों कानपुर में अपने घर पर छुट्टियों में आए हुए हैं। कोरोना काल में आए अधिकतर लोगों का वीजा 21 अगस्त को खत्म हो रहा था, जिसे 16 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। कानपुर नगर, कानपुर देहात, फतेहपुर, कन्नौज, फर्रुखाबाद, बुंदेलखंड, उन्नाव समेत अधिकतर लोग सऊदी अरब के जद्दा, दम्माम और रियाद में काम के सिलसिले में जाते हैं।
विज्ञापन


दुबई, मस्कट और लंदन की फ्लाइटें शुरू
लंदन, ह्यूस्टन, दुबई, मस्कट, दोहा आदि शहरों के लिए अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के शुरू होने के बाद ट्रैवेल एजेंसियों के पास काम बढ़ा है। हालांकि इन उड़ानों के शुरू होने से होने वाली आमदनी से सिर्फ एजेंसी का खर्च ही निकल रहा है। खाड़ी देशों के लिए फ्लाइट पूरी तरह से शुरू होने के बाद भी इनका काम चल सकेगा। 
विज्ञापन


सितंबर के पहले सप्ताह में चल उड़ सकता जहाज
16 सितंबर तक वीजा बढ़ाने के सऊदी अरब सरकार के फैसले के बाद उम्मीद बढ़ी है कि सितंबर के प्रथम सप्ताह में सऊदी एयरलाइंस शुरू हो सकती है। यहां से वापस काम पर लौटने वाले इंतजार में हैं। यहां तक ट्रैवेल एजेंसियों में बुकिंग की डिटेल भी दर्ज करा दी हैं। जैसे ही तारीखों का एलान होगा, वह लोग यहां से जाने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 800 लोगों ने तो बुकिंग की डिटेल नोट करा दी है। जैसे ही सऊदी अरब सरकार फ्लाइट की अनुमति देती है, उनका टिकट बुक कर दिया जाए। लंबे समय से घर में बैठने और इनकम का साधन न होने से लोग वापसी के इंतजार में हैं। 
शारिक अल्वी, ट्रैवेल एजेंसी मालिक
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed