फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Satta King's hideouts hit in Jaipur, four and a quarter crore recovered, Jaipur Police tightens

जयपुर में सट्टा किंग के ठिकानों पर दबिश, सवा चार करोड़ बरामद, जयपुर पुलिस ने कसा शिकंजा

Tue, 27 Oct 2020 09:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 27 Oct 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
Satta King's hideouts hit in Jaipur, four and a quarter crore recovered, Jaipur Police tightens
कैश बरामद - फोटो : amar ujala
सट्टा किंग सोनू सरदार पर जयपुर पुलिस ने भी शिकंजा कसा है। कानपुर पुलिस के इनपुट पर जयपुर पुलिस ने सोनू और उसके गिरोह के सटोरियों के ठिकानों पर दबिश देकर सवा चार करोड़ रुपये बरामद किए हैं। सोनू को वहां भी आरोपी बनाया गया है। शहर पुलिस ने कुछ समय पहले करीब एक करोड़ रुपये का सट्टा पकड़ा था।
विज्ञापन


छह सटोरियों को जेल भेजा था। करीब एक महीने के बाद पुलिस ने जयपुर से गिरोह के सरगना सोनू सरदार को गिरफ्तार किया था। हालांकि उसे कोर्ट से तुरंत जमानत मिल गई थी। पुलिस ने उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की है। एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि सोनू और उसके साथियों से पूछताछ करने के साथ ही उनके मोबाइल नंबरों की सीडीआर से अहम जानकारियां मिली थीं।
विज्ञापन


पता चला था कि सोनू का एक बड़ा गिरोह जयपुर में हैं। जो रोजाना करोड़ों का सट्टा खिलवा रहा है। यह जानकारी जयपुर पुलिस को दी गई थी। इसी आधार पर जयपुर पुलिस ने सोनू के साथ उसके तीन-चार साथियों के ठिकानों पर कार्रवाई की। अब सोनू दोनों मामलों में वांछित है। एसपी ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। जल्द उसको गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पासपोर्ट रद्द करने को भेजी रिपोर्ट
सोनू सरदार के संपर्क में दुबई, नेपाल समेत यूरोपियन देशों के बुकी भी शामिल हैं। दुबई में सोनू ने शेयर मार्केट में बड़ी रकम भी इनवेस्ट कर रखी है। एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि सोनू का पासपोर्ट रद्द कराने को पासपोर्ट कार्यालय को रिपोर्ट भेज दी गई है। आशंका है कि जयपुर से भी उसने पासपोर्ट बनवाया है। उसे भी रद्द कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed