सत्ता का संग्राम: मोदी और गठबंधन पर बहस, बेरोजगारी-महंगाई का उठा मुद्दा, चाय पर चर्चा में मतदाताओं ने रखी राय
Unnao News: अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' रविवार को उन्नाव जिले में पहुंचा है। यहां सुबह-सुबह चाय की चुस्कियों के साथ लोगों ने विकास और अपनी समस्याओं पर खुलकर राय व्यक्त की। आइए जानते हैं, लोग क्या बोले।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम आज उन्नाव जिले में पहुंच गया है। यहां चाय पर चर्चा के दौरान लोगों ने अपनी बात बेबाकी से रखी। स्टेशन रोड पर सोनू चाय की दुकान पर चर्चा में लोगों ने अमर उजाला के साथ सरकार और विकास सहित अन्य मुद्दों पर अपनी बात रखी। साथ ही, लोगों ने सरकार से क्या अपेक्षाएं की और क्या हुआ, इस पर भी राय व्यक्त की।
राजेश मिश्रा बोले कि इस बार गठबंधन की सरकार बन रही है। जनता जातिवाद और झूठे वादों से ऊब चुकी है। हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद जैसे मुद्दों से परेशान है। जनता को मूलभूत सुविधाएं मिल नहीं रही हैं। बेरोजगारी और अराजकता चरम पर हैं। जनता ने भाजपा का कार्यकाल देख लिया है। इसलिए अब मन लिया है कि गठबंधन की सरकार बनेगी।
कुछ स्थानीय मुद्दे हैं, उन पर काम होना चाहिए
नीरज ने कहा कि मोदी सरकार फिर से आ रही है। विकास, विदेश नीतियां, महिला सशक्तिकरण बहुत सी बातें हैं, जिन पर अच्छा काम हुआ है। कुछ स्थानीय मुद्दे हैं, उन पर काम होना चाहिए। जैसे फ्लोराइड युक्त पानी बहुत है, इसको ठीक किया जाना चाहिए। मूलभूत सुविधाओं में थोड़ी दिक्कत है। हमारे स्थानीय जनप्रतिनिधि लापरवाही करते हैं, लेकिन मोदी जी के नाम पर सरकार बनेगी।
देश और देशवासियों के लिए 10 साल लगातार काम किया
विनय शुक्ला ने कहा कि जनता तो भेड़ चाल है, जिधर की लहर होती है। उसी तरफ चल पड़ती है। मुख्य मुद्दों में महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य शामिल होना चाहिए। इनको ही दृष्टिगत रखते हुए वोट करना चाहिए। गुड्डू ने कहा कि आएगा तो मोदी ही। देश और देशवासियों के लिए 10 साल लगातार काम किया है।
मोदी की गारंटी पूरे देश में बोल रही है
संतोष पाल ने कहा कि गठबंधन बनते ही टूटफुट शुरू हो गई। इनके पास कोई विजन नहीं है, न ही कोई चेहरा नहीं है। न तो इन्होंने कुछ काम किया है। मोदी की गारंटी पूरे देश में बोल रही है। उन्होंने जो भी वादें किए, पूरे किए हैं। शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि वोटर के मन में व्याप्त हैं मोदी। 2014 के बाद से जो काम देखने को मिले हैं, वो कालातीत में कभी भी नहीं हुए हैं।
देश का सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाया
ब्रजेश पांडेय ने कहा कि मोदी ने दुनिया में देश का सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाया है। कोरोना में दुनिया की अर्थव्यवस्था चरमरा गई, तब भी हमारा देश खड़ा है और प्रगति कर रहा है। हर्ष मिश्रा ने कहा कि आएगा तो मोदी ही, लेकिन सच्चाई कोई नहीं बता रहा है। योजनाओं में काफी गड़बड़ियां हैं।
इस विशेष कवरेज को देखने के लिए क्यूआर कोड स्कैन करें
http://amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर आप ''सत्ता का संग्राम'' से जुड़े कार्यक्रम और चर्चा लाइव देख सकेंगे। ''सता का संग्राम'' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे।
कब कहां होंगे कार्यक्रम
1. दोपहर एक बजे
युवाओं से बात
स्थान: कात्यायन गेस्ट हाउस (रोडवेज बस स्टेशन के पास)।
2. शाम पांच बजे
राजनीतिक दलों से चर्चा
स्थान: पार्कव्यू पैलेस, बाबूगंज उन्नाव।