{"_id":"6b04abbfa5b3bd3ea60267a6","slug":"sarsaiya-ghat-and-gol-chauraha-will-undergo-beautification-kanpur-news-c-362-1-ka11006-161529-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सरसैया घाट और गोल चौराहे का होगा सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सरसैया घाट और गोल चौराहे का होगा सुंदरीकरण
Tue, 24 Nov 2026 02:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Tue, 24 Nov 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। अटल घाट की तर्ज पर सरसैया घाट का और गोल चौराहा का भी सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसके लिए नगर आयुक्त जोन-1 के जोनल अभियंता को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं।
नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय सोमवार को देव दीपावली की तैयारियों का जायजा लेने सरसैया घाट पहुंचे। इस दौरान सरसैया घाट समिति ने उनसे घाट के सुंदरीकरण कराने की मांग की। नगर आयुक्त ने घाट की सुंदरीकरण के लिए जोन-1 के जोनल अभियंता को कार्ययोजना बनाकर देने को कहा। उन्होंने घाट पर आठ स्नानगृह बनाने और स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दिए। साथ ही 15 कर्मियों को तुरंत लगाकर सफाई कराने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने कहा कि विभिन्न घाटों पर साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखें।
इस दौरान नगर आयुक्त ने जोन-1 में सीएम ग्रिड के अंतर्गत ग्रीनपार्क से परेड होते हुए मूलगंज-घंटाघर तक का भी निरीक्षण किया। उन्हें बताया गया कि परमट चौराहा की एक तरफ सीवर जोड़ने का कार्य पूरा कर लिया गया है। दूसरी तरफ का थोड़ा हिस्सा बचा हुआ है जिसे जल्दी ही पूरा कर लिया जाएगा। बीच में एक चैंबर है जहां डिस्चार्ज पॉइंट जोड़ना है। नगर आयुक्त ने तत्काल कार्य को पूरा करने को कहा मंगलवार को वह फिर निरीक्षण करेंगे।