फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sanitation worker dies after being hit by a goods train

Kanpur News: मालगाड़ी की चपेट में आने से सफाई कर्मी की मौत

Wed, 14 Jan 2026 02:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 14 Jan 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Sanitation worker dies after being hit by a goods train
पुखरायां। नगर की मंडी मोड़ रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार रात को एक सफाई कर्मी मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची जीआरपी ने घटना स्थल पर छानबीन की है।
विज्ञापन

कुसरजापुर निवासी सुरेश ने बताया कि बेटा गौरव उर्फ नकुल (22) पुखरायां नगरपालिका में आउट सोर्सिंग सफाई कर्मी था। मंगलवार सुबह रोज की तरह घर से ड्यूटी के लिए पुखरायां गया था। शाम को बेटा घर नहीं पहुंचा था। उसने अपनी मां से घर न आ पाने की बात कही थी। रात नौ बजे के करीब बेटे की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत होने की जानकारी मिली। मौके पर जाकर देखा तो मंडी मोड़ रेलवे क्रॉसिंग के पास बेटे का शव क्षतविक्षत हालत में मिला। अनहोनी पर गौरव की मां सुमन, भाई अंकित, कृष्ण और निखिल रोने लगे। मौके पर पहुंची नगर पालिका अध्यक्ष पूनम दिवाकर के पति करुणा शंकर दिवाकर ने पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दीं। जीआरपी चौकी प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed