{"_id":"5dbd13f68ebc3e93a170e130","slug":"sangh-vigilant-till-decision-on-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामजन्मभूमि पर फैसला आने तक संघ चौकन्ना, किसी को भी गलत बयानबाजी से बचने का सख्त निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामजन्मभूमि पर फैसला आने तक संघ चौकन्ना, किसी को भी गलत बयानबाजी से बचने का सख्त निर्देश
Sat, 02 Nov 2019 11:01 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 02 Nov 2019 11:01 AM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस समय लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश सरकार के मंत्रियों को अयोध्या मामले के संभावित फैसले को देखते हुए राज्य में हालात पूरी तरह सामान्य रखने को लेकर विचार विमर्श कर रहे थे। ठीक उसी समय यहां केशव भवन में संघ के क्षेत्र प्रचारक अनिल प्रांत स्तरीय संघ पदाधिकारियों के साथ इसी मसले पर बैठक कर रहे थे।
फैसला लिया गया है कि अयोध्या फैसला आने तक प्रदेश भर में सामाजिक सौहार्द्र बनाकर रखना है। इसके लिए किसी भी तरह की कोई गलत बयानी नहीं होनी चाहिए। बैठक के जरिए उन्होेंने भाजपा संगठन में भी यह संदेश दिया कि किसी भी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता की तरफ से कोई ऐसा कार्य ना किया जाए, जिससे समाज में गलतफहमी पैदा हो।
क्षेत्र प्रचारक ने यह भी कहा कि अयोध्या फैसला आने तक बाकी सभी कार्यक्रम निरस्त रहेंगे। पदाधिकारियों को अधिक यात्रा करने से भी रोका गया है। यह कहा गया कि पूरे मामले पर सिर्फ गंभीरता से नजर रखने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
समाज के लोगों में एकरूपता रहे, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। फैसला आने के बाद किस तरह की रणनीति अपनानी है, इसके लिए भी अभी से तैयारी चल रही है। बैठक में प्रमुख रूप से प्रांत प्रचारक संजय, सह प्रांत प्रचारक श्रीराम, भवानी भीख सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।