फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sangh chief Mohan Bhagwat Proposed Kanpur visit

कानपुर आ रहे हैं संघ प्रमुख मोहन भागवत, 22 दिन तक चलेगा प्रशिक्षण

Sat, 04 May 2019 10:37 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 04 May 2019 10:37 AM IST
विज्ञापन
Sangh chief Mohan Bhagwat Proposed Kanpur visit
संघ प्रमुख मोहन भागवत (फाइल फोटो)
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश के 400 स्वयं सेवकों का चुनाव परिणाम आने के बाद कानपुर में प्रशिक्षण चलेगा। इसकी व्यवस्था में 200 स्वयं सेवक अतिरिक्त लगाए गए हैं। कुल 600 स्वयं सेवकों का जमावड़ा यहां पंडित दीन दयाल उपाध्याय एजूकेशन सेंटर, नवाबगंज में होगा। चुनाव बाद होने वाले इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत भी आएंगे। वह तीन दिन यहां रह कर प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन


यह पहली बार है कि भागवत इन तीन दिनों में सिर्फ स्वयं सेवकों को प्रशिक्षण देंगे। अभी उनका किसी से मिलने और कहीं जाने की कोई योजना नहीं है। फिर भी कहा जा रहा है कि संघ प्रमुख जिस समय शहर में होंगे, उस दौरान लोकसभा चुनाव का परिणाम आ चुका होगा। ऐसे में यदि भाजपा को जीत हासिल होती है, तो उसके सांसद संघ प्रमुख से मिलने जा सकते हैं। इसके लिए उन्हें पहले अनुमति लेनी होगी।

विज्ञापन


 

भाजपा के शीर्ष नेता नई सरकार को लेकर उनके साथ विचार विमर्श कर सकते हैं

संघ की तरफ से स्वयं सेवकों का अलग- अलग प्रांतों के हिसाब से प्रशिक्षण कार्यक्रम कराया जाता है। बताया जा रहा है कि संघ प्रमुख के यहां रहते हुए, भाजपा के शीर्ष नेता यहां आकर नई सरकार को लेकर भी उनके साथ विचार विमर्श कर सकते हैं।
 

संघ प्रमुख के अलावा यहां स्वयं सेवकों को प्रशिक्षण देने के लिए छह और केंद्रीय पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। फिलहाल संघ के कानपुर प्रांत से जुड़े स्वयं सेवकों और वरिष्ठ पदाधिकारियों की तैयारी बैठक में कार्यक्रम की व्यवस्था पर चर्चा की जा रही है। पिछले दो दिनों से लगातार बैठकें चल रही हैं। दीन दयाल उपाध्याय एजुकेशन सेंटर में जहां यह आयोजन होना, वहां पर आधुनिक हॉल बनाया जा रहा है। इसमें ही स्वयं सेवकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed