{"_id":"6a909d379c373598480a221c","slug":"samples-of-nine-food-items-coloured-sweets-and-jalebis-were-destroyed-kanpur-news-c-220-1-ka21001-148041-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: नौ खाद्य पदार्थों के भरे नमूने, रंगीन मिठाइयां व जलेबी कराई नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: नौ खाद्य पदार्थों के भरे नमूने, रंगीन मिठाइयां व जलेबी कराई नष्ट
Fri, 28 Aug 2026 01:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों के नौ नमूने भरे। साथ ही रंगीन मिठाइयां व जलेबी नष्ट कराई।
सहायक आयुक्त खाद्य राम अवतार सिंह ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडेय और खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र व सुबोध कुमार के साथ अलग-अलग प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए कुल नौ नमूने भरे गए हैं। इन सभी को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। बताया कि अकबरपुर में ओवरब्रिज के पास एक स्वीट हाउस के यहां से दूध, खोया, पनीर, चमचम मिठाई और बूंदी लड्डू के नमूने लिए गए जबकि खानपुर खंड़जा में एक स्वीट हाउस से पेड़ा और लड्डू का एक-एक नमूना लिया गया है।
वहीं, फतेहपुर रोशनाई में एक मसाला पिसाई केंद्र से धनिया पाउडर का नमूना लिया गया। यहां जांच के दौरान मौके पर धान की भूसी पाई गई। जिसका नमूना लेने के साथ ही करीब 720 रुपये के मूल्य की 48 किग्रा भूसी सीज की गई। वहीं गजनेर के एक प्रतिष्ठान से पांच किलोग्राम रंगीन लड्डू, गुप्ता स्वीट हाउस से 10 किलोग्राम रंगीन लड्डू, एक प्रतिष्ठान से पांच किग्रा रंगीन लड्डू व दो किग्रा रंगीन जलेबी और एक फास्ट फूड से आठ किग्रा रंगीन फिंगर नष्ट कराए गए। कहा जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।