{"_id":"5e9b36208ebc3e76943d7517","slug":"samples-of-doctors-and-staff-including-corona-infected-taken-from-chc-sarsaul","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी से लिए गए कोरोना संक्रमित, डॉक्टर और स्टाफ के सैंपल, मदरसे के 45 छात्रों की रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी से लिए गए कोरोना संक्रमित, डॉक्टर और स्टाफ के सैंपल, मदरसे के 45 छात्रों की रिपोर्ट निगेटिव
Sat, 18 Apr 2020 11:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 18 Apr 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी सरसौल
- फोटो : amar ujala
कानपुर के सरसौल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कोरोना के 10 संक्रमित मरीजों के शनिवार को सैंपल लिए गए। इन रोगियों को सीएचसी भी भर्ती हुए 14 दिन हो गए हैं। इनका इलाज करने वाले डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के भी सैंपल लिए गए हैं। ये लोग रूमा में क्वारंटीन हैं।
सीएचसी सरसौल को मंडलीय कोरोना हॉस्पिटल बनाया गया है। यहां पर नगर के अलावा औरैया, कन्नौज और इटावा के संक्रमित भर्ती हैं। इनमें बड़ी संख्या जमात से जुड़े लोगों की है। औरैया के छह और शहर के चार जमातियों के 14 दिन हो चुके हैं। सभी का दोबारा सैंपल लिया गया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. सीएल वर्मा ने बताया कि लगातार दो बार रिपोर्ट निगेटिव आने पर इन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
मदरसे के 45 छात्रों के नमूने जांच में निगेटिव
कानपुर में घाटमपुर कस्बे के रेड जोन में स्थित दो मदरसों में क्वारंटीन पर रखे गए छात्रों और मौलवी/हाफिज की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। शनिवार को सीएचसी के अधीक्षक डा.कैलाश चंद्रा ने बताया कि गुरुवार (16 अप्रैल) को कस्बे के मदरसा इस्लामियां से 37 और मदरसा जामियां से 3 छात्रों समेत कुल 45 लोगों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। जिनकी जांच रिपोर्ट आ गई है। बताया कि जांच में सभी नमूने निगेटिव पाए गए हैं।