{"_id":"5d24c28c8ebc3e6ca8681e83","slug":"samajwadi-party-mla-gives-boat-to-municipal-commissioner-of-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सपा विधायक ने नगर आयुक्त को दी कागज की नाव, बोले अब बारिश में इसी से चलना पड़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सपा विधायक ने नगर आयुक्त को दी कागज की नाव, बोले अब बारिश में इसी से चलना पड़ेगा
Tue, 09 Jul 2019 10:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 09 Jul 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक अमिताभ बाजपेई ने नगर निगम की ओर से देरी से नाला सफाई शुरू कराने और इस काम में लापरवाही बरतने की आशंका जताई है। मंगलवार को विधायक ने नगर आयुक्त संतोष शर्मा को ज्ञापन के साथ प्रतीकात्मक रूप से नाव भी दी।
विज्ञापन
उनके मुताबिक बारिश में इतना जलभराव होता है कि शहरवासियों के पास नाव ही आने-जाने का जरिया बचा है। बीते दिनों बारिश के बाद हुए जलभराव की समस्या पर नगर विकास मंत्री को संबोधित ज्ञापन देने गए सपा विधायक ने कहा कि उनकी याददाश्त में इतना जलभराव कभी नहीं हुआ।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की नमामि गंगे योजना नकामि गंगे साबित हुई है। कहा कि सही तरीके से नाला सफाई कराई जाए और दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई हो। पार्षद हाजी सुहैल अहमद, नीरज सिंह, अनुज गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, अमित मेहरोत्रा, मन्नू रहमान, मोहम्मद अली, पूर्व पार्षद अंबर त्रिवेदी सुभाष द्विवेदी, दीपक जायसवाल, संदीप जौहरी आदि रहे।
विज्ञापन