फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   samajwadi party leader controversial statement

सपा नेता के विवादित बोल 'आंखों में धूल झोंकने के लिए रचा गया पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक का ड्रामा'

Fri, 08 Mar 2019 11:07 PM IST
दुष्यंत शर्मा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 08 Mar 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party leader controversial statement
सांसद विशंभर निषाद (बीच में)
फतेहपुर में सपा के महासचिव और राज्यसभा सांसद विशंभर निषाद ने कहा कि भाजपा सरकार की नींव झूठ और फरेब पर खड़ी है। मतदाताओं की आंखों में धूल झोंकने के लिए पाकिस्तान में आतंकी शिविरों पर एयर स्ट्राइक का ड्रामा रचा गया है। अब मतदाता फंसने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन


चुनाव में सपा-बसपा का महागठबंधन का परचम लहराएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव सपा के साथ हैं, वह सपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभाएं भी संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय महासचिव शुक्रवार को शहर के वर्मा चौराहा स्थित यादव महासभा के व्यावसायिक प्रतिष्ठान मेें मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

काला धन लाने की बात हवाहवाई

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नोटबंदी और जीएसटी लागू करने से देश तबाह हो गया है। इसके देश की आर्थिक स्थिति चरमरा गई है। यही कारण है कि सरकार को रिजर्व बैंक पर दबाव बनाकर आर्थिक मदद लेनी पड़ी है।

चुनाव के समय किए गए वादे एक भी पूरे नहीं हुए हैं। सौ दिन में काला धन वापस लाकर गरीबों के खाते में बांटने का वादा पूरी तरह से हवाई साबित हुआ है।

इस सरकार में गरीब और गरीब हुआ है और अमीर की संपत्ति दिन दूना रात चौगुना बढ़ रही है। कहा कि जिले में महागठबंधन प्रत्याशी सुखदेव प्रसाद वर्मा हैं। इनको जिताने के लिए सपा का प्रत्येक सच्चा सिपाही तन-मन-धन से अभी से लग जाए।

पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव के आधी सीटों पर लाल और आधी पर लड़ेगा शिवपाल के नारे को नकारते हुए कहा कि यह पार्टी को बदनाम करने के लिए अफलवाह फैलाई जा रही ही। पार्टी संरक्षक सपा के साथ हैं। वह पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची हैं। वह पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभाओं को संबोधित भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed