{"_id":"5d99e59e8ebc3e93df424128","slug":"samajwadi-party-and-pragatisheel-samajwadi-party-alliance-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी की राजनीति में सपा-प्रसपा के गठबंधन की चर्चा से मची खलबली, चाचा रामगोपाल यादव ने साधी चुप्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी की राजनीति में सपा-प्रसपा के गठबंधन की चर्चा से मची खलबली, चाचा रामगोपाल यादव ने साधी चुप्पी
Mon, 07 Oct 2019 03:57 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 07 Oct 2019 03:57 AM IST
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव व अखिलेश यादव
अखिलेश यादव और शिवपाल यादव इन दिनों सुर्खियों में छाये हुए हैं। वजह है सपा में प्रसपा के विलय और फिर गठबंधन की खबरें लगातार आ रही है हालंकि प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव ने इसका खंडन भी किया पर शिवपाल यादव का कुछ दर्द भी इस दौरान छलक उठा। इसके बाद यूपी के राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर से सपा और प्रसपा सबकी जुबान पर हैं।
विज्ञापन
इटावा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव रविवार को निजी कार्यक्रम में लायन सफारी पहुंचे। इस दौरान सपा और प्रसपा के बीच चल रही सुलह की चर्चाओं पर चुप्पी साधे रखी। रामगोपाल ने लायन सफारी के बारे में बयानबाजी करने पर एससी आयोग के अध्यक्ष और भाजपा सांसद डा. रामशंकर कठेरिया को अज्ञानी बताया।
विज्ञापन
अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव, शिवपाल यादव (फाइल फोटो)
उन्होंने कहा कि लायन सफारी को इटावा में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनाया गया है। पर्यटन से जुड़कर तमाम लोगों को सीधे रोजगार मिल जाता। भाजपा सरकार लायन सफारी के मामले में राजनीति कर रही है। सरकार को लायन सफारी को बहुत पहले खोल देना चाहिए था।
सफारी न खुलने से पर्यटन और राजस्व का नुकसान हो रहा है। सफारी किसी एक की नहीं बल्कि यहां की जनता की है। यह बात सरकार को भी समझनी चाहिए। एससी आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया ने सफारी के न खुल पाने की वजह उपचुनाव के चलते प्रदेश में आचार संहिता लागू होना बताया। रामगोपाल यादव ने बीजेपी सांसद रामशंकर कठेरिया को अज्ञानी बताते हुए कहा कि जिन जनपदों में उपचुनाव होने हैं उन जिलों में आचार संहिता लागू है, इटावा में नहीं।