फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   samajwadi party and pragatisheel samajwadi party alliance news

यूपी की राजनीति में सपा-प्रसपा के गठबंधन की चर्चा से मची खलबली, चाचा रामगोपाल यादव ने साधी चुप्पी

Mon, 07 Oct 2019 03:57 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 07 Oct 2019 03:57 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party and pragatisheel samajwadi party alliance news
शिवपाल सिंह यादव व अखिलेश यादव

अखिलेश यादव और शिवपाल यादव इन दिनों सुर्खियों में छाये हुए हैं। वजह है सपा में प्रसपा के विलय और फिर गठबंधन की खबरें लगातार आ रही है हालंकि प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव ने इसका खंडन भी किया पर शिवपाल यादव का कुछ दर्द भी इस दौरान छलक उठा। इसके बाद यूपी के राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर से सपा और प्रसपा सबकी जुबान पर हैं। 

विज्ञापन


इटावा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव रविवार को निजी कार्यक्रम में लायन सफारी पहुंचे। इस दौरान सपा और प्रसपा के बीच चल रही सुलह की चर्चाओं पर चुप्पी साधे रखी। रामगोपाल ने लायन सफारी के बारे में बयानबाजी करने पर एससी आयोग के अध्यक्ष और भाजपा सांसद डा. रामशंकर कठेरिया को अज्ञानी बताया।

विज्ञापन

samajwadi party and pragatisheel samajwadi party alliance news
अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव, शिवपाल यादव (फाइल फोटो)
उन्होंने कहा कि लायन सफारी को इटावा में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनाया गया है। पर्यटन से जुड़कर तमाम लोगों को सीधे रोजगार मिल जाता। भाजपा सरकार लायन सफारी के मामले में राजनीति कर रही है। सरकार को लायन सफारी को बहुत पहले खोल देना चाहिए था।

सफारी न खुलने से पर्यटन और राजस्व का नुकसान हो रहा है। सफारी किसी एक की नहीं बल्कि यहां की जनता की है। यह बात सरकार को भी समझनी चाहिए। एससी आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया ने सफारी के न खुल पाने की वजह उपचुनाव के चलते प्रदेश में आचार संहिता लागू होना बताया। रामगोपाल यादव ने बीजेपी सांसद रामशंकर कठेरिया को अज्ञानी बताते हुए कहा कि जिन जनपदों में उपचुनाव होने हैं उन जिलों में आचार संहिता लागू है, इटावा में नहीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed