फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   samajwadi party

ट्रैक्टर जुलूस निकालने में 145 सपा कार्यकर्ता हुए गिरफ्तार

Thu, 28 Jan 2021 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party
परसौली में ट्रैक्टर जुलूस निकाल रहे सपा नेताओं को समझाते चौकी इंचार्ज गजेंद्र पाल। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात/डेरापुर। ट्रैक्टर जुलूस निकालने के प्रयास में मंगलवार को डेरापुर में सपाइयों की पुलिस से जमकर झड़प हुई। रूरा मार्ग पर पूर्व ब्लाक प्रमुख की अगुवाई में किसानों ने जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे तक मार्ग जाम रहा। अकबरपुर में ट्रैक्टर लेकर निकले सपाइयों को पुलिस ने हिरासत में लिया। सपा जिलाध्यक्ष समेत पूरे जिले में 145 कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए। देर शाम उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में सपा कार्यकर्ता अकबरपुर में ओवर ब्रिज तिराहे से तहसील की तरफ जा ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे। पुलिस ने सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष शेखू खान, सौरभ सिंह देवेंद्र, राकेश यादव, आरिफ खान, नसीरूद्दीन समेत दस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। डेरापुर में पूर्व विधायक मिथलेश कटियार के साथ कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर जुलूस निकालने का प्रयास किया। पुलिस से पूर्व विधायक की नोकझोंक हो गई। ट्रैक्टर छोड़कर पूर्व विधायक कार्यकर्ताओं के साथ सपा कार्यालय पहुंचीं। जुलूस मुख्य बाजार से होते हुए चौराहा पर पहुंचा। बीआरसी स्थित शहीद स्मारक में पुष्प चढ़ाकर शहीदों को याद किया। किसान दूरबीन सिंह कंधे पर हल रखे चल रहे थे। इस दौरान सतीश नरायन यादव, रामगोपाल यादव, सोबरन सिंह यादव, तनवीर खां, लाडले खां, चंद्रप्रताप, मान सिंह यादव, रघुनाथ सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूर्व ब्लाक प्रमुख वेदव्यास निराला किसानों के साथ 12 से अधिक ट्रैक्टर लेकर मंगलपुर तिराहे पर पहुंचे। पुलिस ने बैरीकेडिंग लगाकर रोकने की कोशिश की। आक्रोशित किसान बैरीकेडिंग धकेल कर आगे बढ़ गए। किसानों ने रूरा मार्ग में लेटकर जाम लगा दिया। एसडीएम ऋषिकांत राजवंशी व सीओ आशापाल सिंह ने समझा कर शांत कराया। इंस्पेक्टर समीर कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में प्रदर्शन करने पर अलग-अलग स्थानों से 70 लोगों को हिरासत में लिया गया था। उन्हें छोड़ दिया गया है। उदनापुर गांव निवासी विधान सभा क्षेत्र उपाध्यक्ष हिम्मत सिंह यादव के आवास पर पहुंच कर चौकी इंचार्ज पंजाब सिंह ने नजर बंद कर लिया। उन्हें तीन बजे तक आवास पर रहने की हिदायत दी गई। रसूलाबाद के कहिंजरी से ट्रैक्टर लेकर तहसील की ओर जा रहे जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव के नेतृत्व में पूर्व विधायक कमलेश दिवाकर, मटल्लू यादव समेत 55 से अधिक कार्यकर्ताओं के पुलिस ने रोक लिया। एसडीएम अंजू वर्मा व सीओ राम शरण सिंह पुलिस बल के साथ कहिंजरी पहुंच गए। पुलिस ने कहिंजरी चौकी में बैठाया गया। रसूलाबाद विधानसभा अध्यक्ष नत्थू सिंह यादव, संजय यादव, आशीष, अजीत सिंह, बलवान सिंह आदि तिश्ती की तरफ से ट्रैक्टर लेकर तहसील जा रहे थे। इन्हें सहबाजपुर के पास पुलिस ने रोक लिया। तिश्ती चौकी में हिरासत मेें रखा गया। थाना प्रभारी शशिभूषण मिश्र ने बताया कि क्षेत्र में कुल 55 सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया था। रसूलाबाद कस्बे में हाजी फैजान खान, गोपाल गुप्ता, पंकज सिंह गौर, सानू अली वारसी, सत्यम सिंह को रोक लिया गया। दस ट्रैक्टर भी कब्जे में लिए गए हैं। सरवनखेड़ा के गंगरौली में पूर्व जिलाध्यक्ष युवजन सभा कानपुर प्रवीण सिंह बंटी, छात्र सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप यादव, रोहित शुक्ला, समर ओमर, सत्यम मिश्रा, तरूण सिंह, उत्कर्ष पांडेय, प्रखर श्रीवास्तव ने ट्रैक्टर यात्रा निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रनियां में सपा कार्यकर्ता ट्रैैक्टर में तिरंगा झंडा लगाकर निकले। ट्रैैक्टर यात्रा बिलई गांव से होते हुए करचल, परसौली पहुंची। पुलिस को इसकी जानकारी मिल गई। पुलिस ने ट्रैैक्टर यात्रा को परसौली में रोक लिया। चौकी इंचार्ज गजेंद्र पाल कार्यकर्ताओं के सामने हाथ जोड़ते नजर आए। इनकी यह फोटो सोशल मीडिया में भी खूब वायरल हुई। इस मौके पर रितिक यादव, मान सिंह, अमित यादव, राम औतार, विपिन यादव, राहुल यादव, प्रिंस समेत दस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर चौकी ले जाया गया।

डेरापुर में पूर्व विधायक मिथलेश कटियार के नेतृत्व में जुलूस निकालते कार्यकर्ता।

डेरापुर में पूर्व विधायक मिथलेश कटियार के नेतृत्व में जुलूस निकालते कार्यकर्ता।- फोटो : AKBARPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed