{"_id":"587119984f1c1bdc6b15864b","slug":"samadhan-app-trial-successful","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रायल में सफल रहा ‘समाधान कानपुर’ एप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रायल में सफल रहा ‘समाधान कानपुर’ एप
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 07 Jan 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट कैंट प्रोजेक्ट के तहत शनिवार को कैंटोंमेंट बोर्ड ने ‘समाधान कानपुर’ एप का ट्रायल किया। ट्रायल में एप सफल रहा। कैंट बोर्ड के सीईओ हरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष लखनलाल ओमर सहित अन्य अफसरों ने एप की बारीकी समझी और इसे चलाकर देखा। ट्रायल के तौर पर कैंट में इसका प्रयोग शुरू कर दिया गया है।
कैंटोंमेंट बोर्ड के सीईओ हरेंद्र सिंह ने बताया कि कैंट को स्मार्ट बनाने के लिए ‘समाधान कानपुर’ एप 20 जनवरी को लांच होगा। एप को ट्रायल के तौर पर कैंट में शुरू कर दिया गया है। कैंट निवासियों के मोबाइल पर इसे इंस्टॉल कराया जा रहा है।
ट्रायल के दौरान एप में आने वाली खामियों को लांचिग से पहले ठीक कर दिया जाएगा। इस एप के जरिए अब कैंट निवासी घर बैठे एप पर कूड़ा, वॉटर, सीवर, बिजली सहित अन्य समस्याओं की शिकायत घर बैठे दर्ज करा सकेंगे। शिकायत मिलते ही बोर्ड तत्काल समस्या का निस्तारण कराएगा। यही नहीं बोर्ड के सीईओ शिकायतों और उनके निस्तारण पर निगरानी रखेंगे।