फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Saluted by hoisting the police flag, inspired to perform duties

Kanpur News: पुलिस ध्वज फहरा कर दी सलामी, कर्तव्यों का पालन करने को किया प्रेरित

Mon, 24 Nov 2025 01:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 24 Nov 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Saluted by hoisting the police flag, inspired to perform duties
कानपुर देहात। माती स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में रविवार को एसपी ने पुलिस ध्वज को फहरा कर सलामी दी। साथ ही मौजूद पुलिस कर्मियों को पुलिस फ्लैग लगाकर कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने को प्रेरित किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस के अतुलनीय शौर्य, कर्तव्यपरायणता व उत्कृष्ट सेवाओं को देख देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने 23 नवंबर 1952 को पुलिस कलर (पुलिस ध्वज) प्रदान किया था। यह ध्वज उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए गर्व व सम्मान का प्रतीक है और किसी भी राज्य पुलिस को यह सम्मान मिलने वाला सर्वप्रथम अवसर था। यहां अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय, सीओ प्रिया सिंह व अन्य क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं, रसूलाबाद थाने में थाना प्रभारी सतीश सिंह ने पुलिस कर्मियों को कर्तव्य व निष्ठा के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई। रूरा में थाना प्रभारी अमित शुक्ला ने झंडा दिवस पर मौजूद पुलिस कर्मियों को ध्वज के बारे में बताते हुए कहा कि यह पुलिस के चरित्र व गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है। इसके लिए पुलिस कर्मियों ने देश व लोक सेवा में अपने कौशल, शौर्य और कर्तव्य परायणता के लिए योगदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद सीओ संजय वर्मा ने थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान कंप्यूटर कक्ष, मालखाना, साइबर व महिला हेल्प डेस्क के अलावा मेस आदि के विषय में जानकारी ली। वहीं गैजूमऊ, अडरेपुरवा, निगोहिया व नौरंगाबाद सहित अन्य गांव के चौकीदारों से मुलाकात की। कहा कि गांव की छोटी से छोटी घटनाओं को नोट कराया जाए। किसी भी व्यक्ति के संदिग्ध लगने पर उसकी सूचना तत्काल दी जाए। यहां चौकी इंचार्ज विनोद कुमार, रजनीश वर्मा, आरक्षी सत्यपाल, राहुल, अशोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed