फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Salesman of English wine shop murdered in kanpur

बेखौफ हैं यूपी के बदमाशः अंग्रेजी शराब ठेके के सेल्समैन की हत्या-लूट

Sun, 16 Jun 2019 02:12 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 16 Jun 2019 02:12 PM IST
विज्ञापन
Salesman of English wine shop murdered in kanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में गुरुदेव चौराहे के पास शनिवार रात अंग्रेजी शराब ठेके में लूटपाट के बाद सेल्समैन की हत्या कर दी गई। दुकान के अंदर खून से लथपथ उसका शव पड़ा मिला। रविवार सुबह जब दूसरा सैल्समैन ठेके पर पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर एसएसपी, एसपी पश्चिम सहित फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड पहुंची। मृतक के सिर पर गंभीर चोटें हैं।
विज्ञापन


नौबस्ता निवासी रामकुमार द्विवेदी की गुरुदेव चौराहे के पास अंग्रेजी शराब की दुकान है। दुकान पर उन्नाव के गांधीनगर निवासी अनिल सोनी(30) सेल्समैन था। रामकुमार ने बताया कि शनिवार रात को दुकान बंद होने के बाद वह और दूसरा सेल्समैन आवास विकास निवासी दिनेश घर चले गए थे, जबकि अनिल दुकान में ही सोता था। सुबह 11 बजे दिनेश दुकान पर पहुंचे तो उन्होंने अनिल को आवाज दी, फिर फोन किया। लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आई।
विज्ञापन


जब उन्होंने छत की तरफ देखा तो दरवाजा खुला था। अनहोनी की आशंका पर ठेके मालिक और पुलिस को सूचना दी। ठेके के मालिक के मुताबिक दुकान में रखे करीब 70 हजार रुपये भी गायब हैं। एसएसपी अनंत देव ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed