फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sales man brutally murdered case opened in kanpur

बेइज्जती व शिकायत का बदला लेने के लिए अंग्रेजी शराब ठेके में सेल्समैन की हत्या, ये सच भी आया सामने

Fri, 21 Jun 2019 08:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 21 Jun 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
sales man brutally murdered case opened in kanpur
शराब ठेके में हत्या के बा घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
साथी की बेइज्जती और शराब की बोतलों की हेराफेरी की मालिक से शिकायत करने के बदला लेने के लिए दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों ने मिलकर शराब ठेके के सेल्समैन की हत्या की थी। पुलिस ने खुलासा करते हुए तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास चोरी की बुलेट और शराब ठेकेसे लूटी गई रकम के 14 हजार 900 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। कार्यवाहक एसएसपी संजीव सुमन ने बताया कि विकास नगर में अंग्रेजी ठेके में सेल्समैन उन्नाव के गांधी नगर निवासी अनिल (40) की शनिवार रात ठेके के अंदर ही हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने धरवार जसवंत नगर इटावा निवासी शिवेंद्र सिंह उर्फ नीतू, उसके भाई अभिनेंद्र सिंह उर्फ रूपेंद्र और उसके दोस्त भदौरियन का पुरा भिंड निवासी (मध्य प्रदेश) संदीप सिंह उर्फ भूरे को दबोच लिया।
विज्ञापन


 

दो सगे भाइयों समेत तीन हत्यारोपी गिरफ्तार, चोरी की बुलेट व लूट के 15 हजार बरामद

शिवेंद्र और अनिल भी इसी ठेकेमें सेल्समैन थे। संदीप और अभिनेंद्र आजाद नगर स्थित शराब ठेके के सेल्समैन हैं। एसपी के मुताबिक पूछताछ में शिवेंद्र ने बताया कि उसका भाई और दोस्त अक्सर रात में उसकी शराब की दुकान में सोने के लिए आ जाते थे। घटना के करीब 10 दिन पहले चारों ने अनिल के साथ विकास नगर स्थित दुकान में शराब पी थी।

नशे में होने के बाद अनिल ने संदीप को बेइज्जत किया था। वह उन लोगों की हेराफेरी करने की शिकायत ठेका मालिक से भी करता था। इन्हीं दो बातों का बदला लेने को उसे मार डाला। शिवेंद्र ने बताया कि अनिल की हत्या के तीन-चार दिन पहले वे तीनों इटावा चले गए थे। 16 जून की रात में तीनों अनिल के ठेके पहुंचे। शराब पीने के बाद अनिल को लात-घूसों से पीटा।

 

बेरहमी से की हत्या फिर सांसे थमने तक किया इंतजार

उसका सिर काउंटर से टकरा दिया। सांसे थमने तक उसे पीटा था। गोलक में रखे 75 हजार रुपये लूट लिए थे। हत्या केबाद करीब दो घंटेतक लाश केपास बैठ कर आगे क्या करना हैऔर कहां जाना है, यह सोचते रहे। रात करीब 1:30 बजे हत्या की और दुकान से तीनों करीब 3:30 बजे निकले और फिर इटावा चले गए थे।

शिवेंद्र ने बताया कि वह पहले छपेड़ा पुलिया काकादेव स्थित शराब की दुकान में नौकरी करता था। वहां ग्राहक अभिषेक कुमार ने उसके 35 हजार रुपये वापस नहीं किए तो साथियों की मदद से उसकी बुलेट चुरा ली थी। बुलेट में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed