फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Salary will be stopped if supervisor visit is less than average: DM

औसत से कम सुपरवाइजर विजिट होने पर रोका जाएगा वेतन : डीएम

Fri, 27 Dec 2024 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 27 Dec 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Salary will be stopped if supervisor visit is less than average: DM
कानपुर देहात। कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को डीएम आलोक सिंह की अध्यक्षता में जनपदीय स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य केंद्रों पर औसत से कम विजिट होने पर सीएमओ को वेतन रोकने के आदेश डीएम ने दिए।
विज्ञापन

डीएम आलोक सिंह ने कहा कि सभी सीएचसी, पीएचसी में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने सभी चिकित्सा प्रभारी/ अधीक्षक व डिप्टी सीएमओ को निर्देशित किया कि कार्यक्रमों की समीक्षा कर कमियों को दूर करें। डीएम ने विजिट बढ़ाने के निर्देश सीएमओ को दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुपरवाइजरी विजिट बढ़ाने से न केवल विभिन्न कार्यक्रमों को प्रभावी रूप में संचालित किया जा सकेगा, बल्कि लापरवाही, क्षेत्र में सही कार्य न करने वालों की भी मॉनिटरिंग हो सकेगी। उन्होंने समीक्षा के दौरान सीएचसी व पीएचसी पर सुपरवाइजर विजिट औसत से कम होने पर अधिकारियों के वेतन रोके जाने के निर्देश दिए। बैठक में सीएमएस डॉ. खालिद रिजवान, डॉ. वंदना सिंह, एसीएमओ डॉ. सुखलाल वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed