फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sakshi maharaj statement about triple talaq

1400 सालों से चली आ रही तीन तलाक की कुप्रथा को खत्म करना ऐतिहासिक : साक्षी महाराज

Mon, 01 Jan 2018 09:08 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 01 Jan 2018 09:08 AM IST
विज्ञापन
sakshi maharaj statement about triple talaq
साक्षी महाराज
मुस्लिम महिलाओं को आजादी दिलाने के लिए तीन तलाक विधेयक लोकसभा में पारित होने के बाद जल्द ही राज्यसभा में भी पारित हो जाएगा। यह बात उन्नाव के भाजपा सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने रविवार को वृंदावन स्थित आश्रम में कही।
विज्ञापन


तीन तलाक विधेयक का मुस्लिम संगठनों द्वारा विरोध करने और न मानने की बात पर उन्होंने कहा कि यह देश मौलवियों के फतवों से नहीं बल्कि संविधान से चलेगा। भारत में रहने वाले लोगों को भारत का संविधान मानना होगा। उन्होंने कहा कि 1400 सालों से चली आ रही तीन तलाक की कुप्रथा को खत्म करने का ऐतिहासिक काम किया जा रहा है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान मे कुलभूषण की मां और पत्नी के साथ हुए व्यवहार पर कहा कि मोदी सरकार ने इस पर कड़ा रुख पाक को दिखा दिया। सरकार ने 192 लोगों का वीजा रद्द कर अपनी नाराजगी जगजाहिर की है।बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन समयावधि बढ़ाए जाने को लेकर प्रशासन एवं सेवायतों के बीच चल रहे विवाद पर बोले कि भगवान स्वयं समर्थ है। होगा वहीं जो बांकेबिहारी महाराज चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात में छठी बार भाजपा सरकार बनने से साबित हुआ कि लोग मोदी के विकास और विश्वास के साथ हैं। बरसाना की होली को लेकर उठ रहे विरोधाभास पर उन्हाेंने कहा कि योगी सरकार ब्रज की होली को विश्व व्यापी बनाने का कार्य कर रही है।


अयोध्या में राममंदिर निर्माण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई को लोकसभा के आम चुनावों के बाद करने की कपिल सिब्बल की बात पर उन्होंने कहा कि कपिल सिब्बल के कहने से कोर्ट नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि संभवत: 2018 में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होकर रहेगा। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed