{"_id":"6a54f72576a7392ebe08b81a","slug":"sakshi-maharaj-says-opposition-is-changing-colors-like-a-chameleon-in-view-of-the-elections-2026-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साक्षी महाराज का तंज: गिरगिट की तरह रंग बदल रहे विपक्षी, सपा-कांग्रेस को राम का नाम लेने का नैतिक अधिकार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साक्षी महाराज का तंज: गिरगिट की तरह रंग बदल रहे विपक्षी, सपा-कांग्रेस को राम का नाम लेने का नैतिक अधिकार नहीं
Mon, 13 Jul 2026 10:52 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 13 Jul 2026 10:52 PM IST
सार
सांसद साक्षी महाराज विपक्ष के खिलाफ जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव देखकर विपक्षी गिरगिट की तरह रंग बदल रहे हैं।
विज्ञापन
सांसद साक्षी महाराज
विस्तार
सांसद हरि साक्षी महाराज ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को ही कटघरे में खड़ा किया। कहा कि सपा और कांग्रेस को राम का नाम लेने का नैतिक अधिकार नहीं है। आरोप लगाया कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थीं। तंज कसा कि जो लोग पहले भगवान राम को काल्पनिक बताते थे, वहीं विधानसभा चुनाव देख गिरगिट की तरह रंग बदल रहे हैं।
सांसद साक्षी महाराज ने गदनखेड़ा स्थित अपने आवास पर दावा किया कि भारत उसी दिन हिंदू राष्ट्र बन गया था जिस दिन जिन्ना ने धर्म के आधार पर पाकिस्तान की मांग की थी। इसलिए इसे अलग से हिंदू राष्ट्र बनाने की जरूरत नहीं है। साक्षी महाराज ने कहा कि सपा शासनकाल में जमीनों और दुकानों पर सरेआम कब्जे होते थे। मीडिया के दफ्तरों तक को निशाना बनाया जाता था। उन्होंने तत्कालीन सरकार के ‘लड़के हैं, गलतियां हो जाती हैं’ वाले बयान की याद दिलाई।

कहा कि आज देश में पारदर्शी लोकतंत्र है। आज 24 घंटे में महिला अपराधों पर कार्रवाई नहीं होती तो सीधे अधिकारियों और प्रशासन पर गाज गिरती है। सांसद ने दावा किया कि साल 2027 में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ 300 से ज्यादा सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे।
उन्होंने योग गुरु बाबा रामदेव के बयान का समर्थन किया। साक्षी महाराज ने कहा कि भारत के मुसलमानों को अपने पूर्वजों की वंशावली पलटकर देखनी चाहिए। उनके दादा-परदादाओं में कोई न कोई सीताराम या रामदास जरूर निकलेगा क्योंकि सबका डीएनए एक ही है।