{"_id":"598effbf4f1c1b061c8b47ad","slug":"sakshi-maharaj-says-gorakhpur-tragedy-is-massacre","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BJP सांसद साक्षी महाराज ने किया योगी पर हमला, कहा- नरसंहार है गोरखपुर की घटना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BJP सांसद साक्षी महाराज ने किया योगी पर हमला, कहा- नरसंहार है गोरखपुर की घटना
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 14 Aug 2017 08:48 AM IST
विज्ञापन
साक्षी महाराज, बीजेपी, सांसद
- फोटो : Getty Images
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मेडिकल कॉलेज में हुई मौतों से योगी सरकार खुद अपनों के ही निशाने पर आ गई है। इसकी शुरूआत उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कर दी है। साक्षी महाराज ने शनिवार को अपनी ही सरकार पर हमला बोलते हुए कहा गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मासूमों की मौत सिर्फ मौत नहीं बल्कि नरसंहार है।
गौरतलब हो पांच दिन के भीतर गोरखपुर के बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज (बीआरडी) में ऑक्सीजन ना मिलने से 32 बच्चों सहित 48 लोगों की मौत हो गई। इससे साफ है कि अब योगी सरकार अपनों के निशाने पर आ गई है। उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा, 1 और 2 मौतें सामान्य होती है। इतने लोग एक साथ सामान्य मौत से नहीं मरते है। ऑक्सीजन की सप्लाई बंद करने वाले को पता होगा अगर ऐसा कर दिया, तो क्या होगा।

Trending Videos
और क्या कहा साक्षी महाराज ने
गौरखपुर की घटना की दर्दभरी तस्वीर
साक्षी महाराज ने यहां तक कहा,' ये नरसंहार जैसा ही है। इस नरसंहार में देश के भविष्य बनने वाले बच्चों की जान गई है। कौन जानता था कि ये बच्चे आगे चलकर क्या बनते। मैं योगी जी से मांग करता हूं, सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, जो बच्चे मौत की नींद सो गए, हम उन्हें तो वापस नहीं ला सकते है, लेकिन जो उसके लिए दोषी है, उन्हें इसकी सजा जरूर मिलनी चाहिए।
कारण बहुत छोटा सा 60-65 लाख रूपए किसी के बाकी थे, उसने ऑक्सीजन बंद कर दी। जिसने ऑक्सीजन की सप्लाई बंद की, उसको भी जानकारी होगी, अगर ऑक्सीजन बंद होगा तो क्या हाल होगा। मुझे टिप्पणी करने की आवश्यकता नहीं है। दो दिन पहले योगी जी गोरखपुर आए थे। ये उन्हीं के क्षेत्र का मामला है। योगी जी समझदार भी है, संवेदनशील भी है। अब जो बच्चे चले गए, उन्हें हम वापस तो नहीं ला सकते, लेकिन पूरा घटनाक्रम नरसंहार जैसा लगता है। मैं आप लोगों के जरिए उनसे निवेदन करुंगा, दोषियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई हो, दोबारा यूपी में ऐसी घटना ना घटित हो।