बीजेपी सांसद साक्षी महाराज के बिगड़े बोल- 'राहुल गांधी खिलजी की औलाद लगते हैं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साक्षी महाराज ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि वो खिलजी की औलाद लगते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि एक तरफ वो मंदिर-मंदिर घूम रहे हैं वहीं उनकी पार्टी के कपिल सिब्बल सुप्रीम कोर्ट में मंदिर का विरोध कर रहे हैं।
राम मंदिर निर्माण को लेकर भी सांसद ने कहा कि अगर मंदिर 2019 से पहले नहीं बना तो देश के लोगों के साथ अन्याय होगा।
इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी मंगलवार को राहुल गांधी से सवाल पूछा था। शाह ने राहुल से पूछा था कि राम मंदिर को लेकर आपकी पार्टी और आपका क्या स्टैंड है?