{"_id":"58790b984f1c1b5724ba7d1e","slug":"saint-are-unhappy-in-melaramnagariya","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मेला श्रीरामनगरिया’ में अव्यवस्थाएं देख साधु-संत नाराज, व्यवस्थापक को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मेला श्रीरामनगरिया’ में अव्यवस्थाएं देख साधु-संत नाराज, व्यवस्थापक को घेरा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 13 Jan 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में आयोजित मेला श्रीरामनगरिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद में आयोजित मेला श्रीरामनगरिया में अव्यवस्थाएं देख साधू-संतों ने मेला व्यवस्थापक को घेरकर लिया। साधुओं ने कहा कि आए हुए उन्हें कई दिन हो गए लेकिन अभी तक पीने के लिए पानी का इंतजाम तक नहीं हो पाया है। हैंडपंप और बिजली कनेक्शन देने की मांग की।
जूना अखाडे़ के संत सत्यगिरि ने मेला व्यवस्थापक संदीप दीक्षित से मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहा। अधिकांश कल्पवासियों का कहना था कि कई जगहों पर पीने के पानी की किल्लत है। जहां-तहां हैंडपंप लगाए गए हैं। कुछ हैंडपंप पानी नहीं दे रहे हैं। वहीं, शौच के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं है। कल्पवासियों को खुले में शौच जाना पड़ रहा है। सर्दी में खुले में शौच से स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। मेला व्यवस्थापक ने बताया कि कर्मचारियों को हैंडपंप लगाने के निर्देश दे दिए गए हैं। जिस कल्पवास क्षेत्र में हैंडपंप लगाने की आवश्यकता है, वह कार्यालय में संपर्क कर हैंडपंप लगवा सकते हैं। मेले मे प्रत्येक राउटियों के सामने हैंडपंप लगाना संभव नहीं है। कल्पवासियों की सुविधा के लिए शौचालयों का निर्माण करवाया गया है। बिजली कनेक्शन की व्यवस्था की जा रही है। बिजली ठेकेदार को मेला क्षेत्र में रोशनी करने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं।
मेले के रास्तों पर कीचड़
फर्रुखाबाद। मेले के रास्तों की दुर्दशा से कल्पवास कर रहे श्रद्धालुओं के अलावा गंगा स्नान के लिए आने वाले लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। रास्तों पर कहीं धूल तो कहीं कीचड़ भरा होने से वाहन फंस रहे हैं।
विज्ञापन
बिनु हरिकृपा मिलै नहीं संता
मेला श्री रामनगरिया में अध्यात्म की बयार बहने लगी है। जगह-जगह पंडालों में राम नाम की धूम मची है। कथा व्यास अपने अपने अंदाज में भगवान की कथा सुनाकर कल्पवासियों को श्री हरि की महिमा बता रहे हैं।
गुरुवार को दंडी संप्रदाय के महामंडलेश्वर शिवराम आश्रम क्षेत्र में लगे पंडाल में श्रीराम की महिमा का गुणगान किया गया। कथा वाचक श्रीराम शास्त्री ने संतों की महिमा का बखान किया। इन्होंने कहा कि बिना संतों की शरण में आए भगवान को प्राप्त नहीं किया जा सकता है। कहा कि संत भी भगवान की मर्जी के बिना नहीं मिलते हैं। भगवान राम व राजा रघु के वंश के बारे में बताया। कथा की समाप्ति पर महिलाओं ने भगवान की आरती उतारी और प्रसाद बांटा गया।