फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   saifai medical college ragging case

सैफई मेडिकल कॉलेज रैगिंग प्रकरण: डीएम की जांच के बाद सामने आया सच, सीएम ने कुलपति को किया तलब

Fri, 23 Aug 2019 12:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 23 Aug 2019 12:51 PM IST
विज्ञापन
saifai medical college ragging case
सैफई मेडिकल कॉलेज में सिर मुंडवा कर कक्षा के लिए जाते जूनियर छात्र - फोटो : अमर उजाला
इटावा डीएम की रिपोर्ट पर सैफई मिनी पीजीआई के कुलाधिपति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुलपति राजकुमार को नोटिस जारी कर तलब किया। दो दिन तक रैगिंग की बात को सिरे से नकार देने के बाद अचानक गुरुवार रात आठ बजे के बाद सैफई विवि की एंटी रैगिंग टीम ने सात छात्रों को दोषी करार दिया। रिपोर्ट लिफाफे में बंद है।
विज्ञापन


शनिवार को रिपोर्ट लेकर कुलपति मुख्यमंत्री के पास लखनऊ जाएंगे। उन्हें शुक्रवार को बुलाया गया था लेकिन कुलपति किसी कारण से नहीं गए। सैफई मिनी पीजीआई कैंपस में रैगिंग को दो दिन तक नकारने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने गुरुवार शाम को सच्चाई कबूल की है।
विज्ञापन

 

कुलपति ने छात्रों के सिर मुंडवाने को मुंडन संस्कार का नाम दिया था

saifai medical college ragging case
सैफई मेडिकल कॉलेज में सिर मुंडवा कर सीनियर छात्रा के सामने से सिर झुका कर निकलते जूनियर छात्र - फोटो : अमर उजाला
एंटी रैगिंग कमेटी की गुरुवार देर शाम कुलपति प्रो. राजकुमार को मिली रिपोर्ट में वर्ष 2018 बैच के सात छात्रों को दोषी माना है। कमेटी ने दोषी छात्रों पर 25 हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाने व एक माह तक छात्रावास और कक्षाओं से प्रतिबंधित करने की सिफारिश की है।

इन छात्रों पर जल्द एफआइआर की तैयारी है। यूनिवर्सिटी कैंपस में जूनियर छात्रों से रैगिंग की बात को झुठलाते हुए कुलपति ने मुंडन संस्कार करार दिया था। साथ ही यह भी कहा था कि ये छात्रों ने अपनी मर्जी से किया है लेकिन सच्चाई तब कबूली गई, जब डीएम ने अपनी जांच रिपोर्ट में विश्वविद्यालय को दोषी मानते हुए रैगिंग होने संबंधी रिपोर्ट चिकित्सा विभाग के प्रमुख सचिव को भेज दी।

सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में रैगिंग को लेकर मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) ने भी यूनिवर्सिटी को नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे में जवाब मांगा है। पूछा है, क्यों न यूनिवर्सिटी पर 1.50 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाते हुए दोषी छात्रों को एक माह के लिए निलंबित कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed