फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Saheb Laris phone opens in Delhi and Lucknow, four police teams engaged in search

Kanpur Crime: लखनऊ तो.. कभी दिल्ली में खुलता है साहब लारी का फोन, पुलिस की चार टीमें तलाश में

Thu, 12 Jan 2023 12:05 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 12 Jan 2023 12:05 AM IST
सार

सरकारी व निजी जमीन कब्जा करने के मामले में 20 आरोपियों पर दो केस दर्ज हुए हैं। इनमें जाजमऊ निवासी साहब लारी की तलाश में सर्विलांस के साथ पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। उसका मोबाइल लखनऊ, तो कभी दिल्ली में खुलता है।

विज्ञापन
Saheb Laris phone opens in Delhi and Lucknow, four police teams engaged in search
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव से वांटेड प्रॉपर्टी डीलर साहब लारी की लोकेशन कभी लखनऊ तो कभी दिल्ली में मिल रही है। सूत्रों के अनुसार लारी दिल्ली के किसी ओयो होटल में छिपा है। उसकी तलाश में जुटी की दो टीमें रवाना की गई हैं। जाजमऊ निवासी साहब लारी, नौशाद लारी समेत 28 पर उन्नाव पुलिस ने दो केस दर्ज किए हैं।

विज्ञापन


एक केस सरकारी जमीन तो दूसरा केस निजी जमीन को कब्जा करने संबंधी हैं। कई अन्य शिकायतें भी पुलिस के पास आरोपियों की पहुंची हैं। जिनकी जांच चल रही है। शासन के आदेश के बाद कमिश्नरी पुलिस भी उसकी तलाश में सर्विलांस के साथ पुलिस की चार टीमें लगाई हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार साहब लारी की लोकेशन कभी लखनऊ तो कभी दिल्ली में मिल रही है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें रवाना की गई हैं। हालांकि अपने एक साथी को उसने दुबई में भी होने की बात कही है। जबकि पुलिस सूत्रों की माने, तो साहब लारी दिल्ली के किसी ओयो होटल में छिपा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कमिश्नरी बनने से पहले पुलिस की जमीन पर कब्जा करने वाले कटरी निवासी शातिर और उसके बेटे के खिलाफ भू-माफिया की गिरफ्तारी की गई थी। जेल से निकलने के बाद शातिर और उसका बेटा भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

शासन के आदेश के बाद बढ़ी सख्ती
कुछ दिन पहले तक साहब लारी और उसके गुर्गे राजनीतिक संरक्षण में थे लेकिन बीते शुक्रवार को शासन से मिले आदेश के बाद स्थानीय अधिकारियों ने भू-माफिया, गैैंगस्टर, जिलाबदर और दूसरे शातिरों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के लिए दूर की कौड़ी है साहब लारी
साहब लारी, अंशुल ठाकुर और गिरोह के दूसरे सदस्यों ने श्याम नगर के पास केडीए की जमीन पर राम नगरी बसा दी थी। पूरी तरह से अवैध होने पर इसे केडीए ने गिराने के आदेश भी जारी कर दिए थे। यहां साहब लारी का सरपरस्त बीजेपी नेता का भाई साथ आ गया।

पूरा मामला वहीं से ठप हो गया। कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने जब उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू की, तो उससे पहले ही साहब लारी अपने गुर्गों के साथ अंडरग्राउंड हो गया। अब लगातार पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है, जो अभी गिरफ्त से दूर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed