{"_id":"580667684f1c1b1030702ab7","slug":"sadhvi-niranjan-jyoti-martyr-widow-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद की विधवा को नौकरी दिलाने का प्रयास करेंगी साध्वी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद की विधवा को नौकरी दिलाने का प्रयास करेंगी साध्वी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 18 Oct 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
गहरौली खुर्द में शहीद की पत्नी व बच्चों को ढांढस बंधाती केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिलीगुड़ी में शहीद हुए हमीरपुर के गहरौली खुर्द गांव निवासी नरेश कुमार पाल का पार्थिव शरीर मंगलवार को भी गांव नहीं आ सका। पार्थिव शरीर के बुधवार सुबह पहुंचने की जानकारी सेना के अधिकारियों ने शहीद के परिजनों को दी है। आज शहीद की अंत्येष्टि होगी।
इधर, केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति शहीद के घर पहुंची और आश्वासन दिया कि वह शहीद की पत्नी को नौकरी दिलाने का प्रयास करेंगी। वहीं, एसडीएम और सीओ ने शहीद की अंत्येष्टि स्थल का मौके पर जाकर निरीक्षण किया व साफ-सफाई के लिए श्रमदान शुरू कराया।
शहीद सैनिक नरेश कुमार पाल के घर केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति पूरे अमले के साथ पहुंची। उन्होंने शहीद की विधवा शशिप्रभा व पुत्री शिवांगी तथा पुत्र उत्कर्ष पाल के पास बैठकर उनका दर्द बांटा। केंद्रीय राज्यमंत्री ने परिवार को विश्वास दिलाया कि वह दु:ख की इस घड़ी में पूरी तरह उनके साथ हैं। बाद में ग्रामीणों के बीच उन्होंने कहा कि शहीद की पत्नी स्नातक है और उन्हें केंद्र सरकार से नौकरी दिलाने का वह पूरा प्रयास करेंगी।