{"_id":"6a16004d34ae2de6fd0fd963","slug":"sacrifice-should-be-done-at-designated-places-no-new-tradition-should-be-introduced-dm-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-143289-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्धारित स्थानों पर हो कुर्बानी, न डाली जाए कोई नई परंपरा : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्धारित स्थानों पर हो कुर्बानी, न डाली जाए कोई नई परंपरा : डीएम
Wed, 27 May 2026 01:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 27 May 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी कपिल सिंह ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में एक महत्वपूर्ण बैठक की। इसमें अधिकारियों को धार्मिक स्थलों के आसपास साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने त्योहारों के दौरान रोस्टर के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने को कहा।
जिलाधिकारी ने अराजक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कुर्बानी केवल निर्धारित स्थलों पर ही की जाए और कोई नई परंपरा स्थापित न हो। सार्वजनिक स्थलों और सड़कों पर नमाज अदा करने पर प्रतिबंध रहेगा। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी किसी भी दशा में न होने पाए। कुर्बानी के अवशेषों का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने को भी कहा गया। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। बैठक में एडीएम प्रशासन अमित कुमार, सीएमओ डॉ. एके सिंह, एएसपी आलोक प्रसाद, समस्त उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, अधिशासी अधिकारी, थाना प्रभारी आदि उपस्थित रहे।