फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Ruthless killing of husband in etawah

यूपी: प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या, दोनों गिरफ्तार

Sun, 06 Dec 2020 12:06 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इटावा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 06 Dec 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Ruthless killing of husband in etawah
सांकेतिक तस्वीर
इटावा जिले में सैफई थाना क्षेत्र के कुम्हावर गांव की एक महिला ने शुक्रवार देर रात प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी। पति के चीखने की आवाज बाहर न जा सके इसलिए टीवी की आवाज तेज कर दी। पति का दम निकलने के बाद महिला ने पहले प्रेमी को घर से बाहर निकाला इसके बाद परिजनों को पति की तबीयत खराब होने की जानकारी दी।
विज्ञापन


परिजनों ने युवक के गले में निशान देखकर पत्नी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद महिला व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सैफई के ग्राम कुम्हावर निवासी राधेश्याम (25) पुत्र दीनदयाल खेती-किसानी करता था।
विज्ञापन


उसके भाई गजाधर ने बताया कि शुक्रवार रात राधेश्याम खेत में फसल की रखवाली कर रहा था। रात लगभग 11 बजे उसके खेत पहुंचने पर वह घर चला गया था। इसके बाद रात लगभग एक बजे राधेश्याम की पत्नी भारती देवी ने खेत में आकर जानकारी दी कि राधेश्याम को कुछ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सुनकर वह परिजनों के साथ छोटे भाई के घर गए तो वह मृत अवस्था में फर्श पर पड़ा था। भाई के मुताबिक उसके गले में निशान थे और टीवी की आवाज तेज थी। परिजनों ने पत्नी पर गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर एसपी ग्रामीण फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से पूछताछ कर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने महिला से सख्ती से पूछताछ की तो उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला घोटकर हत्या करने की बात कबूल की। पुलिस ने भाई गजाधर की तहरीर पर भारती देवी व उसके प्रेमी पूर्व प्रधान राजेश राठौर के बेटे सोनू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।

पुलिस ने आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि प्रेम-प्रसंग के चलते महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था, मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

छत के रास्ते आता था सोनू्
राधेश्याम के खेत में जाने के बाद सोनू छत के रास्ते घर में आता-जाता था। दोनों के घरों की छत जुड़ी हुई हैं। इसके चलते किसी को शक भी नहीं होता था। दोनों के बीच कई महीनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी राधेश्याम व उनके परिजनों को नहीं थी।

तीन साल के बेटे ने दी मुखाग्नि
पोस्टमार्टम के बाद राधेश्याम का शव गांव में पहुंचा तो परिजन व ग्रामीणों में कोहराम मच गया। पुलिस की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार हुआ। तीन साल के बेटे जिगर ने मुखाग्नि दी तो इस मंजर को देखकर वहां मौजूद लोग आंसू नहीं रोक सके।
 
हत्या के समय साथ ही सो रहा था बेटा
गजाधर ने बताया कि राधेश्याम छह भाइयों में सबसे छोटा था। चार साल पहले उसकी शादी भारती से हुई थी। तीन साल का बेटा जिगर है। शादी के बाद भारती की जिद पर राधेश्याम अलग मकान में रह रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक जिस वक्त भारती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की उस समय उसका बेटा साथ ही चारपाई पर सो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed