फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ruthless killing of a boy in farrukhabad

फर्रुखाबाद: दोस्त के भाई की बरात से लौट रहे युवक की निर्मम हत्या, सड़क किनारे मिला शव

Sun, 25 Apr 2021 09:40 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 25 Apr 2021 09:40 AM IST
सार

पुलिस ने बाइक व घटना स्थल पर मिले तमंचे को कब्जे में लिया। तमंचे में खोखा फंसा हुआ था। हमलावरों ने आदित्य के सीने पर गोली मारी थी। उसकी आंख के पास भी गंभीर चोट लगी है।

विज्ञापन
Ruthless killing of a boy in farrukhabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में दोस्त के भाई की बरात से घर लौट रहे युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव गांव से एक किलोमीटर दूर सड़क किनारे मिला। पुलिस ने युवक की पर्स में मिले आधार कार्ड से शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


घटना स्थल पर पुलिस को युवक की बाइक व तमंचा मिला है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। थानाक्षेत्र के गांव पहाड़पुर बैरागर निवासी परमसुख शाक्य उर्फ पप्पू का 21 साल का पुत्र आदित्य कुमार शाक्य गुरुवार को गांव पलिया निवासी अपने दोस्त के भाई की बरात में जाने की बात कहकर घर से बाइक से निकला था।
विज्ञापन


शनिवार सुबह भाई अर्जुन ने आदित्य से मोबाइल पर बातचीत की तो उसने बताया कि वह पलिया में है और दोपहर तक घर आ जाएगा। दोपहर को पुलिस को सूचना मिली कि गांव चीटन नगला से फरीदपुर मार्ग पर एक युवक का शव लहूलुहान हालत में पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। जानकारी पर परमसुख व अर्जुन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बाइक व घटना स्थल पर मिले तमंचे को कब्जे में लिया। तमंचे में खोखा फंसा हुआ था। हमलावरों ने आदित्य के सीने पर गोली मारी थी। उसकी आंख के पास भी गंभीर चोट लगी है।  

आदित्य ने इंटरमीडिएट तक शिक्षा हासिल की थी। वह पिता के साथ खेती में हाथ बंटाता था। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। एसओ आरके रावत ने बताया कि पिता की तहरीर पर जसमई निवासी प्रशांत, गांव के ही संजू व अजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। तलाश में दबिश दी जा रही है। 


फोरेंसिक टीम ने मौके पर लिए नमूने
हत्या की जानकारी पर फोरेंसिक टीम के वैज्ञानिक ओम प्रकाश ने मौके पर जाकर नमूने एकत्र किए। घटना स्थल पर बारीकी से छानबीन कर वीडियो व फोटोग्राफ भी सुरक्षित किए गए। तमंचे पर किसके हाथों के निशान हैं। इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed