फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Russian vaccine Sputnik will come this week in Kanpur, private hospitals apply

रूसी वैक्सीन स्पूतनिक इसी सप्ताह आ जाएगी कानपुर, निजी अस्पतालों ने किया आवेदन

Thu, 03 Jun 2021 07:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 03 Jun 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
Russian vaccine Sputnik will come this week in Kanpur, private hospitals apply
स्पूतनिक वी - फोटो : ANI
रूसी कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक इसी सप्ताह शहर आ जाएगी। इस वैक्सीन की 30 लाख खुराक हैदराबाद पहुंच गई हैं, अब इसकी आपूर्ति शहर में की जाएगी। निजी अस्पतालों ने स्पूतनिक के लिए अर्जी दी है। इसके अलावा आम लोगों में भी इस वैक्सीन की ओर रुझान है।
विज्ञापन


ट्रायल के दौरान जिन लोगों ने वैक्सीन लगवाई थी, वे इसके अच्छे परिणाम बता रहे हैं। उनके अंदर अच्छी एंटीबॉडीज बनी हैं। नारायणा मेडिकल कॉलेज ने स्पूतनिक की 10 हजार डोज के लिए अर्जी दी है। इसके साथ ही न्यू लीलामणी समेत अन्य निजी अस्पतालों ने भी आवेदन किया है।
विज्ञापन


नारायणा के एमडी उदित नारायण ने बताया कि इसी सप्ताह वैक्सीन देने को कहा गया है। न्यू लीलामणी के एमडी डॉ. एमके सरावगी ने बताया कि आपूर्ति तिथि पूछने के लिए मेल किया है, लेकिन अभी जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पूतनिक का ट्रायल जीएसवीएम मेडिकल कालेज के मेडिसिन विभाग में किया गया था। कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. एसके कटियार ने बताया कि उन्होंने भी स्पूतनिक लगवाई थी। किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई और एंटीबॉडीज भी मानक के अनुरूप बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed