फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Russia Ukraine war: Kanpurs first student returned from Ukraine

Russia Ukraine war: यूक्रेन से लौटा कानपुर का पहला छात्र, बोला- अब जान में जान आई

Sat, 26 Feb 2022 10:52 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 26 Feb 2022 10:52 AM IST
सार

वैभव के पिता डॉ. केके वर्मा और मां वंदिता वर्मा ने बताया कि बेटे को घर पर देख बहुत अच्छा लग रहा है, लेकिन उनका भांजा आशुतोष यूक्रेन में ही फंसा है।
 

विज्ञापन
Russia Ukraine war: Kanpurs first student returned from Ukraine
यूक्रेन से लौटे छात्र वैभव वर्मा अपने परिजनों के साथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूक्रेन के दनिप्रोपेत्रोविस्क शहर में फंसे कानपुर के शारदा नगर निवासी एमबीबीएस के छात्र वैभव वर्मा शुक्रवार तड़के चार बजे घर पहुंचे तो उनके दिल को सुकून मिला। वह गुरुवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे थे।
विज्ञापन


माता-पिता अपने लाल को लेने दिल्ली गए थे। बेटे के सकुशल घर आने पर माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वैभव ने बताया कि घर पर आकर जान में जान आई। कॉलेज की ओर से ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है। फोकस उसी पर है।
विज्ञापन


वहां इस समय पढ़ाई के हालात नहीं थे। धमाकों की गूंज से डर लगा रहता था। अभी भी कई भारतीय छात्र वहां फंसे हैं। मैं उनसे बातचीत करता रहता हूं। वैभव के पिता डॉ. केके वर्मा और मां वंदिता वर्मा ने बताया कि बेटे को घर पर देख बहुत अच्छा लग रहा है, लेकिन उनका भांजा आशुतोष यूक्रेन में ही फंसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह चंडीगढ़ का रहने वाला है। दनिप्रोपेत्रोविस्क से कीव ले जाने के लिए एक बस उसके हॉस्टल पहुंची थी लेकिन तभी धमाके होने लगे और फ्लाइटें निरस्त हो गईं। उसके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed