फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rushed seven thousand, one thousand were crossing

दौड़े सात हजार, पार लगे एक हजार

Thu, 04 Aug 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर Updated Thu, 04 Aug 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Rushed seven thousand, one thousand were crossing
दौड़ मे भाग लेते अभ्यर्थी। - फोटो : amarujala
कानपुर। छावनी मैदान में बुधवार से सेना भर्ती रैली का आगाज हुआ। पहले दिन कन्नौज के अभ्यर्थियों ने दौड़ में अपना दमखम दिखाया। दौड़ में शामिल करीब सात हजार अभ्यर्थियों में 1050 ने ही सफलता पाई। इसके बाद दौड़ में सफल युवाओं का प्री मेडिकल टेस्ट, फिजिकल परफार्मिंग टेस्ट हुआ। इन टेस्टों को पास करने वाले अभ्यर्थियों को मेडिकल का टोकन मिल गया है। इनका गुुरुवार को मेडिकल होगा। मेडिकल पास करने वालों की लिखित परीक्षा होगी, इस परीक्षा में जो पास होगा, उसे जॉइनिंग लेटर मिलेगा। लिखित परीक्षा की डेट बाद में घोषित की जाएगी।
विज्ञापन

कैवलरी ग्राउंड में शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया में प्री हाइट टेस्ट में ही 252 अभ्यर्थी बाहर कर दिए गए। इसके बाद बचे अभ्यर्थियों की अखौरा रेजीमेंट स्थित मैदान पर 1600 मीटर की दौड़ कराई गई। जीडी की भर्ती की दौड़ में धक्का लगने से अंकुश (20) मैदान में गिर गया। कांशीराम अस्पताल के डॉ. सुमित मिश्रा ने उसका प्राथमिक उपचार किया। बताया कि कंधे की हड्डी में फ्रैक्चर हो सकता है। इस दौरान मिलिट्री इंटेलीजेंस, एसीएम सतीश चंद्र और एसडीएम सदर डीडी वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


अधिकारियों की बिना अनुमति भागे
19वें राउंड की दौड़ क्लर्क के लिए होनी थी। इसमें बगैर सेना अधिकारियों की अनुमति के आधे अभ्यर्थी करीब 100 मीटर तक भागते चले गए। उन्हें वापस बुलाकर लाइन में बैठाया गया। फिर एक साथ इनके चारों राउंड पूरे हुए। जलभराव से हुए कीचड़ के कारण अभ्यर्थियों को कुछ परेशानी भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीगे प्रवेश पत्र रीड नहीं कर पाया रीडर
बारिश के कारण अधिकांश अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र भीगे या फट गए थे। इस कारण बार कोड रीडर प्रवेश पत्र को रीड नहीं कर पा रहा था। इससे अभ्यर्थी मैदान में देर से पहुंचे। बाद में मैनुअल ही इंट्री दी जाने लगी। इस कारण देर से पहुंचे अभ्यर्थियों की दौड़ दोपहर दो बजे तक चली।
नहीं पहुंचीं रोडवेज बसें
भर्ती में शामिल अभ्यर्थियों को झकरकटी बस अड्डा, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर पहुंचाने (किराया लेकर) की जिम्मेदारी रोडवेज को दी गई थी। इसके लिए काकोरी गांव (जीटी रोड) पर बसें लगानी थीं, लेकिन बसें नहीं पहुंचीं। एसीएम सतीश चंद्र ने कई बार एआरएम को फोन भी किया।

d बायोडाटा फार्म।
d मार्कशीट और प्रमाण पत्र की दो-दो छाया प्रति।
d मूल निवास, जाति, निवास प्रमाण पत्र की दो छाया प्रति।
d अविवाहित प्रमाण पत्र की दो छाया प्रति।
d शपथ प्रमाण पत्र की दो छाया प्रति।
d एनसीसी, खेलकूद, रिलेशनशिप प्रमाण पत्र की तीन-तीन छाया प्रति।
d एक ही तरह की बिना टोपी वाली 20 फोटो।
 आज गोंडा की सेना भर्ती रैली
लखनऊ भर्ती बोर्ड के डायरेक्टर कर्नल पीडीएस बल ने बताया कि बुधवार को गोंडा के अभ्यर्थियों की सेना भर्ती रैली होगी। 7109 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। टोकन वितरण गुरुवार सुबह 3:30 बजे से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed