फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rural team in volleyball and city team in sepak takraw winner

Kanpur News: वॉलीबॉल में देहात व सेपक टकरा में नगर की टीम विजेता

Fri, 07 Nov 2025 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 07 Nov 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Rural team in volleyball and city team in sepak takraw winner
कानपुर देहात। माती स्थित पुलिस लाइन में आयोजित 27वीं अंतर जनपदीय जोनल पुलिस वॉलीबॉल कलस्टर प्रतियोगिता के दूसरे दिन महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले हुए। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कानपुर देहात व सेपक टकरा में कानपुर नगर की टीम ने खिताब अपने नाम किया। शुक्रवार को सम्मान समारोह के साथ प्रतियोगिता का समापन होगा।
विज्ञापन

दूसरे दिन हुई प्रतियोगिता में कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, कन्नौज, औरेया, फतेहगढ़, झांसी, जालौन व ललितपुर के पुलिस कर्मियों ने प्रतिभाग किया। सुबह नौ बजे से शुरू हुई प्रतियोगिता में सबसे पहले पुरुष वर्ग वॉलीबॉल के सेमीफाइलन मुकाबले हुए। पहले सेमीफाइनल में कानपुर नगर की टीम ने जालौन को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में कानपुर देहात की टीम ने कन्नौज को फाइनल मुकाबले में हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। शुक्रवार को कानपुर नगर व देहात के बीच खिताब के लिए महामुकाबला होगा।
विज्ञापन

वहीं, महिला वर्ग वॉलीबॉल का फाइनल मुकाबला कानपुर नगर व देहात टीम के बीच हुआ। इसमें देहात की टीम ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। वहीं सेपक टकरा का भी फाइनल मुकाबला कानपुर नगर व देहात के बीच हुआ। इसमें कानपुर नगर की टीम ने बाजी मार ली। एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को मुख्य अतिथि एडीजी कानपुर जोन आलोक सिंह की उपस्थिति में पुरुष वर्ग वॉलीबॉल का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद मुख्य अतिथि विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed