फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rura sub-post office's computer is out of order, Aadhaar service stalled, people are troubled

Kanpur News: रूरा उप डाकघर का कंप्यूटर खराब, आधार सेवा ठप, लोग परेशान

Sun, 22 Feb 2026 01:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 22 Feb 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Rura sub-post office's computer is out of order, Aadhaar service stalled, people are troubled
रूरा। नगर के उप डाकघर का कंप्यूटर खराब है। खराबी दुरुस्त नहीं कराने से 15 दिन से आधार सेवा ठप है। इससे हर दिन उप डाकघर आकर लोग मायूस लौट जाते हैं।
विज्ञापन

रूरा उप डाकघर से गहलौं, देवीपुर, इंदुरुख, सराय गढ़ेवा, चिलौली, शाही, तिगाईं, रोशनमऊ, मंडौली, पुर, काशीपुर, कारी कलवारी, बनीपारा व जगनपुर सहित 15 शाखा डाकघर जुड़े हैं। शाखा डाकघर में डाकिया मोबाइल एप से आधार में अपडेट करने की सेवा दे रहे हैं। हालांकि पता, जन्मतिथि व नाम में परिवर्तन कराने के लिए लोगों को रूरा उप डाकघर आना पड़ता है। यहां संचालित आधार सेवा केंद्र का कंप्यूटर पंद्रह दिन से ठप है। ऐसे में नया आधार कार्ड बनवाने, संशोधन और प्रविष्टियां अपटूडेट कराने का काम नहीं हो रहा है। उप डाकघर में पहुंचने वाले लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।

शनिवार को बहिरी-उमरी निवासी विनोद तिवारी रूरा उप डाकघर पहुंचे। यहां आधार काउंटर का शटर बंद मिला। विनोद तिवारी ने बताया कि आधार में पता बदलवाना है। कई बार उप डाकघर आ चुके हैं, कंप्यूटर खराब होने से आधार में पता परिवर्तन नहीं हो पा रहा है। गहलौं निवासी सत्यम रवि व अखिलेश ने बताया कि बेटी के आधार में फिंगर अपडेट की जरूरत है। उप डाकघर के चक्कर लगा रहे है। उप डाकघर के उप शाखा प्रबंधक डीएन पांडेय ने बताया कि कुछ दिन पहले सर्वर की समस्या थी। इसकी वजह से आधार संबंधी काम नहीं हुए। इसके बाद कंप्यूटर खराब होने से अब आधार सेवा ठप है। कंप्यूटर की खामी दुरुस्त कराने के लिए संबंधित विभाग को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed