फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rura RUB: RCC segments being prepared, will be placed after rain

रूरा आरयूबी : तैयार हो रहे आरसीसी सेगमेंट, बारिश बाद रखे जाएंगे

Wed, 04 Jun 2025 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 04 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Rura RUB: RCC segments being prepared, will be placed after rain
रूरा। नगर में रेलवे ओवर ब्रिज बनने के बाद अब आरयूबी का काम तेजी पर है। रेलवे ट्रैक के नीचे रखने के लिए आरसीसी सगमेंट (बॉक्स) तैयार किए जा रहे हैं। बारिश के बाद इन्हें ट्रैक के नीचे खोदाई कर इन्हें रखा जाएगा।
विज्ञापन

नगर में 40 करोड़ की लागत से बने आरओबी पर दो फरवरी से सफर शुरू है। इधर वैकल्पिक आवागमन के लिए दो लेन आरयूबी (रेलवे अंडरपास) बनाने का काम चल रहा है। रेलवे ट्रैक के नीचे कुल चार आरसीसी सेगमेंट रखे जाएंगे। इससे कुछ समय के लिए ट्रेन संचालन प्रभावित होगा। दो आरसीसी सेगमेंट डीएफसीसी लाइन और दो आरसीसी सेगमेंट पुराने दिल्ली हावड़ा रेलवे लाइन ट्रैक के नीचे रखे जाएंगे। फिलहाल आरसीसी सेगमेंट बनाने का काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

अगस्त तक ये सेगमेंट बनाकर तैयार कर दिए जाएंगे। जबकि अन्य छिटपुट कार्य भी होंगे। बारिश में ट्रैक के नीचे खोदाई से खतरा है। इसलिए बारिश के बाद रेलवे ट्रैक के नीचे खोदाई कर पहले से तैयार आरसीसी सेगमेंट सरका दिए जाएंगे। आयूबी का काम बीते साल 27 नवंबर को दिल्ली की बिहारी लाल मेघानी संस्था ने शुरू किया है। आरयूबी एक साल में पूरा कराने का लक्ष्य है। कार्यदायी संस्था के जेई विपिन चौधरी ने बताया कि आरसीसी सेगमेंट बनाए जा रहे हैं। बरसात के बाद ट्रैक के नीचे मिट्टी खोदाई कराकर पहले से तैयार आरसीसी सेगमेंट सरका दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

..............
इस बारिश में पुराने अंडरपास से आवाजाही में होगी परेशानी
निर्माणाधीन आरयूबी के करीब ही पुराना अंडरपास है। यहां से पैदल राहगीर निकलते हैं। वहीं बाइक, ऑटो, कार व ईरिक्शा सवार भी आवाजाही करते हैं। डेरापुर मार्ग की ओर जाने व दुर्गा मंदिर, थाना, सीएचसी व बैंक जाने के लिए यह रास्ता मुफीद है। बारिश में अंडरपास में जलभराव की समस्या होती है। नया आरयूबी बनने में देरी है। ऐसे में इस बारिश भी अंडरपास जलमग्न होगा तो लोगों को परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed