{"_id":"78f29cd2eca0178747209162bc402759","slug":"rupees-and-jewllary-stolen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने पार किया नगदी व लाखों रुपये के जेवर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने पार किया नगदी व लाखों रुपये के जेवर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
Updated Wed, 10 Jun 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा अकबरपुर के आघू रोड नई बस्ती में चोरों ने धावा बोलकर एक घर से नगदी व लाखों रुपए के जेवर पार कर दिए। पीड़ित ने घटना की तहरीर अकबरपुर कोतवाली में दी है।
आघू रोड नई बस्ती निवासी पीड़ित ध्यान सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते दिन वह बहन की तेरहवीं में शामिल होने गया था। घर पर पत्नी व दो बेटियां थी।
बताया कि रात में बिजली न होने के कारण तीनों छत पर सोने चली गईं। रात में घर के अंदर से खटपट आवाज आने पर उनकी नींद खुली तो देखा कि एक व्यक्ति सिलेंडर लेकर भाग रहा था।
विज्ञापन
उन्होंने शोर मचाया तो सिलेंडर वहीं छोड़कर भाग गया। घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली थी। कपड़े आदि सामान बिखरे पड़े थे। अलमारी में रखे 83 हजार रुपए नगद, सात सोने की अंगूठी, एक सोने का हार, मंगलसूत्र, दो सोने की चेन, एक चांदी की करधनी व दो जोड़ी पायल के अलावा अन्य सामान चोर ले गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने घटना का शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन दिया है। अकबरपुर कोतवाल राम निवास यादव ने बताया कि चोरों को पकड़ने के लिए टीम को लगा दिया गया है। चोर शीघ्र पुलिस की गिरफ्त में होंगे।