फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Run on the wheel and win medals

Kanpur News: पहिये पर दौड़कर झटके पदक

Sun, 07 Jun 2026 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Run on the wheel and win medals
बिठूर स्थित गौरव मेमोरियल स्कूल में यूपी स्टेट स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप में भाग लेते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से शनिवार को बिठूर रोड स्थित गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को दो दिवसीय ओपन यूपी स्टेट रोलर स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप प्रारंभ हुई। अलग-अलग स्थानों से 350 से अधिक स्केटर्स ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने पहिये पर दौड़कर पदक हासिल किए।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में नंदिनी, प्रतिभा सिंह, अक्षिता सिंह ने स्वर्ण पदक, आशी सिंह, श्रेया पाठक, आराध्या, मानसी ने रजत पदक और दिव्यांशी, दिशा ने कांस्य पदक जीता। बालक वर्ग में तेजस्व सिंह, जयम खान, विनायक, सुधांशु गौतम ने स्वर्ण पदक जीता, मोहम्मद आरिफ खान, कुमार अंश, उत्सर्ग, अंश गुप्ता ने रजत पदक और डी. अनमोल, अद्विक मिश्रा ने कांस्य पदक हासिल किया। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्य प्रकाश, सचिव मनजीत सिंह, कोषाध्यक्ष मोहम्मद इसरार, कानपुर रोलर स्केट स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन त्रिपाठी, उपाध्यक्ष सत्यम कश्यप, सचिव महबूब बेग, सह-सचिव शुभम सागर, मोहम्मद सलमान, कोषाध्यक्ष मोहम्मद फैसल अंसारी ने आदि सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed