{"_id":"6a4c1b765decc4b3f4001366","slug":"rudras-cup-to-be-held-in-the-city-ahead-of-up-t20-kanpur-news-c-362-1-ka11003-151218-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: यूपी टी-20 से पहले शहर में होगा रुद्रास कप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: यूपी टी-20 से पहले शहर में होगा रुद्रास कप
विज्ञापन
कानपुर। यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन से पहले सात और आठ जुलाई को जेके लोको स्टेडियम में रुद्रास कप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें वाराणसी, प्रयागराज, झांसी और फतेहपुर की टीमें हिस्सा लेंगी। यह प्रतियोगिता यूपी टी-20 की मौजूदा चैंपियन काशी रुद्रास की ओर से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की खोज के लिए आयोजित की जा रही है।
खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल प्रतिभा के आधार पर उनका चयन टीम में आगामी यूपी टी-20 के लिए किया जाएगा। फ्रेंचाइजी के कोचिंग और स्काउटिंग स्टाफ खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करेंगे।
इससे पूर्व वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में हुए ट्रायल्स में प्रदेश भर से 1100 से अधिक युवा क्रिकेटरों ने पंजीकरण कराया था। काशी रुद्रास के प्रतिनिधि सुखविंदर सिंह ने बताया कि रुद्रास कप का उद्देश्य प्रदेश की उभरती प्रतिभाओं को प्रतिस्पर्धी मंच उपलब्ध कराना है। काशी रुद्रास यूपी टी-20 की दो बार की चैंपियन है।