फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rudraksh sets record for longest drone flight distance

Kanpur News: ड्रोन उड़ान की सबसे लंबी दूरी तय कर रुद्राक्ष ने बनाया रिकॉर्ड

Tue, 07 Oct 2025 02:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Rudraksh sets record for longest drone flight distance
छात्र रुद्राक्ष।  - फोटो : संवाद
कानपुर। सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर के 12वीं के छात्र रुद्राक्ष ने ड्रोन नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। ड्रोन उड़ान की सबसे लंबी दूरी तय करने पर उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


मोतीझील परिसर स्थित नगर निगम ऑफीसर्स कॉलोनी में रहने वाले छात्र रुद्राक्ष ने एफपीवी ड्रोन को स्वयं डिजाइन किया और 7.266 किलोमीटर की दूरी तक 105 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से सफलतापूर्वक उड़ाकर यह रिकॉर्ड बनाया। रुद्राक्ष ने बताया कि 15 अगस्त को कल्याणपुर एरिया में ड्रोन को उड़ाया था। 7.266 किलोमीटर जाने और आने में कुल 18.6 मिनट का समय लगा। रुद्राक्ष ने बताया कि ड्रोन का निर्माण गूगल और अन्य सोर्स की मदद से स्वयं किया है। इसकी लंबाई 290, चौड़ाई 245 और ऊंचाई 105 एमएम है। इसका वेट करीब 1.6 किलो है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्वयं ही इस रिकार्ड के लिए आवेदन किया था। इस उपलब्धि को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने 28 अगस्त को आधिकारिक रूप से मान्यता दी। संस्था की ओर से रुद्राक्ष को प्रमाण पत्र, सम्मान पत्र और अचीवर्स बैच दिया गया। रुद्राक्ष के पिता डॉ. आरके निरंजन नगर निगम में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। मां मंजुलता निरंजन गृहिणी हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्य भावना गुप्ता सहित अन्य शिक्षकों ने उनको बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed