{"_id":"67133170db79186b850dd1bf","slug":"ruckus-in-sp-meeting-in-kanpur-mlas-amitabh-and-hasan-rumi-clashed-with-sp-state-president-shyamlal-2024-10-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'राष्ट्रीय अध्यक्ष की वजह से जीते...', यह बात कहने पर भड़के सपा विधायक, उंगली दिखाने पर हुई तू-तू मैं-मैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'राष्ट्रीय अध्यक्ष की वजह से जीते...', यह बात कहने पर भड़के सपा विधायक, उंगली दिखाने पर हुई तू-तू मैं-मैं
Sat, 19 Oct 2024 10:55 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 19 Oct 2024 10:55 AM IST
सार
UP News Today in Hindi: कानपुर में सपा की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल और महानगर अध्यक्ष फजल महमूद से विधायक अमिताभ और हसन रूमी भिड़ गए। महानगर अध्यक्ष के उंगली दिखाने पर विधायक ने कहा कि तमीज से बात करो।
विज्ञापन
Ruckus in SP meeting in Kanpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए शुक्रवार को सपा की समीक्षा बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। यहां सपा विधायकों, प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों के बीच जमकर बहस हुई।
पहले पार्टी के आर्यनगर क्षेत्र के विधायक अमिताभ बाजपेई अपने प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की बात पर उखड़ गए। इसके बाद महानगर अध्यक्ष फजल महमूद ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिनों में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के महानगर आने से कैंट की हारी हुई सीट पार्टी की जीत में बदल गई।
इस बात से कैंट के सपा विधायक मोहम्मद हसन रूमी भी भड़क उठे। महानगर अध्यक्ष फजल महमूद उंगली दिखाकर बात करने से मामला और बिगड़ गया। इस पर विधायक अमिताभ बाजपेई और हसन रूमी ने कहा कि तमीज से बात करो।
विज्ञापन
विधायकों के विरोध को देखते हुए उनके समर्थकों ने भी मंच पर आकर नारेबाजी शुरू कर दी। बैठक में रूमी का कहना रहा कि उनकी जीत को सिर्फ राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने से क्यों जोड़ रहे हैं। अमिताभ बाजपेई ने प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल से कहा कि समीक्षा बैठक में ऐसी बातें नहीं की जानी चाहिए।

वहीं, जब विधायक अमिताभ से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पार्टी के अंदर कोई मनमुटाव और विरोध नहीं है। लेकिन हंगामे की बात पर वह चुप्पी साध गए। उधर, कैंट विधायक हसन रूमी ने तो अपना मोबाइल ही स्विच ऑफ कर लिया।
दरअसल, जिस समय प्रदेश अध्यक्ष सीसामऊ उप चुनाव को लेकर बनाई गई पदाधिकारियों की टीम की सूची लेकर समीक्षा कर रहे थे उसी समय अमिताभ बाजपेई ने माइक से बोला कि जिन पदाधिकारियों की सूची प्रदेश अध्यक्ष लेकर आए हैं, वही सूची जिला और पुलिस प्रशासन के पास भी। उन सभी को प्रशासन की ओर से परेशान किया जा रहा है। ऐसे में समीक्षा बैठक खुले में नहीं बंद कमरे में की जानी चाहिए।
इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने अमिताभ से कहा कि यहां इस तरह की बात मत कीजिए। इस पर अमिताभ ने हाथ में पकड़े हुए माइक को झटके से टेबल पर फेंकने की स्टाइल में रख दिया और वहां से बाहर आ गए। उनके साथ उनके समर्थक भी नारेबाजी करते हुए निकल आए। इस मामले में महानगर अध्यक्ष फजल महमूद और राष्ट्रीय सचिव अपर्णा जैन ने दोनों विधायकों पर दोष मढ़ते हुए इसकी शिकायत राष्ट्रीय अध्यक्ष से करने की बात कही।
ऊपर की जाएगी शिकायत
पार्टी के दोनों विधायकों को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की वजह से 2022 और लोकसभा चुनाव में सपा को बढ़त और जीत मिलने की बात करना अच्छा नहीं लगा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की तारीफ करना इन्हें क्यों बुरा लगा, यह पता नहीं, लेकिन यह पार्टी के लिए ठीक नहीं है। इसकी शिकायत ऊपर की जाएगी। - फजल महमूद, महानगर अध्यक्ष सपा

जीत में पार्टी का कोई योगदान नहीं
विधायक हसन रूमी को लगता है कि विधानसभा चुनाव में उनकी जीत उनके स्वयं की वजह से हुई है, इसमें पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष का कोई योगदान नहीं है। यही वजह है कि जब राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव प्रचार में आने से सपा के तीन प्रत्याशियों के जीतने की बात मंच से की जा रही थी, तब हसन रूमी विरोध करने लगे। - अपर्णा जैन, राष्ट्रीय सचिव सपा

पार्टी में मनमुटाव नहीं
पार्टी के अंदर किसी तरह का मनमुटाव नहीं है, सभी लोग एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए काम करेंगे। - अमिताभ बाजपेई, विधायक
पार्टी के अंदर किसी तरह का मनमुटाव नहीं है, सभी लोग एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए काम करेंगे। - अमिताभ बाजपेई, विधायक
फर्जी एनकाउंटर कर विपक्ष पर दबाव बना रही प्रदेश सरकार - श्यामलाल
सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की तैयारी को लेकर सपा ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक व पीडीए मिशन युवा टीम का सम्मेलन चमनगंज में किया। प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि यह उपचुनाव प्रदेश भाजपा सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी।

पाटी की प्रत्याशी नसीम सोलंकी रिकार्ड मतों से जीत हासिल करेंगी। सरकार विपक्ष के नेताओं व कार्यकर्ताओं का फर्जी एनकाउंटर करके दबाव बना रही है। सांसद जितेंद्र दोहरे ने कहा कि प्रदेश में अपराधों का ग्राफ लगातार तेजी से बढ़ रहा है। सपा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी राजेंद्र कुमार ने कहा कि बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से जनता की कमर टूट गई है।
महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने आरोप लगाया कि सपा कार्यकर्ताओं को फोन करके धमकी दी जा रही है। इस मौके पर सह प्रभारी प्रेम प्रकाश वर्मा, प्रत्याशी नसीम सोलंकी, महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर, पूर्व सांसद राजाराम पाल, विधायक अमिताभ बाजपेई, मो. हसन रुमी, पूर्व विधायक दिलीप सिंह कल्लू, सतीश निगम, राष्ट्रीय सचिव अपर्णा जैन, प्रदेश सचिव आशीष चौबे, शैलेंद्र यादव मिन्टू, सुजाउरहमान, अपर्णा जैन, नीतेंद्र यादव, ओमप्रकाश मिश्रा आदि मौजूद रहे।