{"_id":"5748a8614f1c1b544b6907b0","slug":"ruckus-fees-for-parents","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस के लिए अभिभावकों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस के लिए अभिभावकों का हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Sat, 28 May 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
फीस वृद्धि के विरोध में धरना देते अभिभावक।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर पदमपत सिंहानिया एजूकेशन सेंटर में फीस वृद्धि वापस लेने की मांग पर शुक्रवार को फिर हंगामा हुआ। बार-बार बुलाए जाने से नाराज अभिभावक सुबह से कैंपस में धरना देकर बैठ गए। प्रिंसिपल ने प्रबंधन से बात करने के लिए फिर 10 जून का समय मांगा तो अभिभावक भड़क गए। कहासुनी के बाद अभिभावकों ने बदसलूकी और धक्का-मुक्की का आरोप लगाया।
अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल ने मनमाने ढंग से फीस बढ़ा दी है। करीब 15 दिन पहले विरोध किया गया था तो प्रिंसिपल ने कुछ समय की मोहलत मांगी थी लेकिन कुछ नहीं किया। शुक्रवार को अभिभावक उसी मामले में बात करने पहुंचे तो हंगामा हो गया। बाद में लोग कानपुर अभिभावक एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ प्रिंसिपल के पास पहुंचे पर स्कूल प्रशासन और कुछ अभिभावकों में कहासुनी हो गई।
महिला अभिभावक रेखा सिंह और कविता ने स्कूल प्रबंधन की ओर से संजय दुबे नाम के शख्स पर धक्का-मुक्की का आरोप लगाया। अभिभावकों ने संजय दुबे के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने की मांग की। पुलिस ने उन्हें शांत कराया और सीओ नजीराबाद नम्रता श्रीवास्तव ने स्कूल प्रशासन से बात कर नोटिस चस्पा कराया।
विज्ञापन
इस संबंध में प्रिंसिपल वीएस मुदगिल ने कहा कि स्कूल में किसी अभिभावक से अभद्रता नहीं की गई। नोटिस चस्पा हो गया है। फीस के लिए जो निर्णय होगा, 10 जून को बता दिया जाएगा। फीस बिना किसी विलंब शुल्क के 10 जुलाई तक जमा होगी।