फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ruckus exam disadvantaged students

एग्जाम से वंचित छात्रों का हंगामा

Tue, 17 May 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Tue, 17 May 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Ruckus exam disadvantaged students
छात्र - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
कानपुर। कक्षा में कम उपस्थिति के कारण एग्जाम से वंचित स्टूडेंटों ने सोमवार को कानपुर यूनिवर्सिटी में हंगामा किया। इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट (आईबीएम) के निदेशक प्रो. मुकेश का  घेराव करके नारेबाजी की और शिक्षकों पर प्रदर्शनकारियोें से अभद्रता करने का आरोप लगाया। लड़कियों से धक्कामुक्की तक की गई। इसी का नतीजा रहा कि स्टूडेेंटों ने कुर्सी, मेज पलट दी। बात रजिस्ट्रार तक पहुंची, तब मामला शांत हो सका।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी कैंपस के 120 स्टूडेंटों को सेमेस्टर परीक्षा से वंचित कर दिया गया। इन सबकी उपस्थिति 60 फीसदी से कम है। नियमानुसार, 75 फीसदी उपस्थिति जरूरी होती है। एग्जाम से वंचित स्टूडेंट सुबह 8 बजे ही यूनिवर्सिटी कैंपस पहुंच गए। इन सबने सेमेस्टर परीक्षा का विरोध किया और कहा कि किसी को परीक्षा नहीं देने देंगे। तमाम स्टूडेंटों को एग्जाम हाल में जाने से रोक दिया। इसकी सूचना आईबीएम के शिक्षकों को मिली। मौके पर पहुंचे शिक्षकों ने स्टूडेंटों को रोकने की कोशिश की लेकिन मामला बिगड़ गया। हाथापाई की नौबत आ गई। बाद में यूनिवर्सिटी के सुरक्षा कर्मचारी और पुलिस पहुंची। रजिस्ट्रार सैय्यद वकार हुसैन ने कहा कि कुलपति प्रो. जेवी वैशंपायन शहर से बाहर हैं। उनके आने पर ही समाधान संभव है। हाईकोर्ट ने 60 फीसदी से कम स्टूडेेंटों को एग्जाम से रोका है। इसी का अनुपालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed