फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ruckus at ratri pravas programe of BJP in unnao

BJP के रात्रि प्रवास कार्यक्रम में गांववालों ने नेताओं को घेरकर किया हंगामा, लगाए ये आरोप

Tue, 01 May 2018 06:02 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 01 May 2018 06:02 PM IST
विज्ञापन
Ruckus at ratri pravas programe of BJP in unnao
डेमो पिक
यूपी के उन्नाव जिले की भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के रात्रि प्रवास कार्यक्रम के दौरान गांववालों ने जोरदार हंगामा कर दिया। सरकारी योजनाओं का बयान होने से नाराज गांववालों ने भाजपा नेताओं को घेर लिया और सभी को गांव से बाहर निकाल दिया। 
विज्ञापन

 

उन्नाव के हमीरपुर गांव में ग्राम स्वराज अभियान के तहत आयोजित रात्रि प्रवास कार्यक्रम में ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। नेताओं की ओर से पार्टी की योजनाओं का बखान करते ही ग्रामीण आक्रोशित हो उठे थे। इन्होंने योजनाओं का लाभ न मिलने की बात कहकर भाजपाइयों को घेर लिया। इससे आयोजन को रद्द करना पड़ा। ग्रामीणों का आक्रोश देख भाजपाई सकते में आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराते हुए सुरक्षा में नेताओं को गांव से बाहर निकाला। ग्रामीणों का आरोप था कि भाजपा सरकार की योजनाओं में पात्रों की अनदेखी की जा रही है।

विज्ञापन

 

विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायन दीक्षित के निर्वाचन क्षेत्र भगवंतनगर में सुमेरपुर ब्लाक क्षेत्र की हमीरपुर ग्रामसभा में सोमवार रात भाजपाइयों ने रात्रि प्रवास कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम में ग्राम स्वरोजगार अभियान के तहत केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार होना था। सांसद प्रतिनिधि विनोद लोधी ने रात्रि प्रवास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना का बखान शुरू किया। तभी ग्रामीणों ने सवालों की झड़ी लगा दी। नेताओं व अधिकारियों की ओर से जवाब न मिलने पर ग्रामीण हंगामा करने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि केंद्र सरकार सिर्फ दिखावे के लिए योजनाएं संचालित कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। अपात्रों को आवास दिए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना था कि करीब दो दर्जन से अधिक लोगों के प्रधानमंत्री आवास योजना सूची में नाम है। लाभ अब तक सिर्फ चार लोगों को ही मिल सका है। हंगामा कर रहे ग्रामीण आरोप लगा रहे थे कि विभागीय भ्रष्टाचार के मामले में क्षेत्रीय नेता भी चुप्पी साध जाते हैं। ग्रामीणों के हंगामे के चलते चौपाल में अफरा-तफरी मच गई। कुछ समय के लिए नेताओं के साथ मौके पर मौजूद रहे अधिकारी सकते में आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया। ग्रामीण नहीं माने। बाद में पुलिस बल के साथ पहुंची भगवंतनगर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को शांत किया। पुलिस ने नेताओं व अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक चौकी बीके तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों में आवासीय योजना को लेकर आक्रोश था। उन्हें समझाकर शांत करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed