Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ruck driver held for strangling woman over money dispute in Hamirpur

Hamirpur: हाईवे पर लव, मनी और मर्डर, ट्रक चालक ने दुपट्टे से घोंटा प्रेमिका का गला, ढाबे के फुटेज से खुला राज

Sat, 25 Apr 2026 08:26 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हमीरपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sat, 25 Apr 2026 08:26 PM IST
सार

Hamirpur News: जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे मिले एक युवती के शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। यह खौफनाक वारदात 'दोस्ती, दगा और शराब के नशे' का नतीजा निकली। पुलिस ने एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है, जिसने महज कुछ रुपयों के विवाद में अपनी दोस्त की गला घोंटकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
ruck driver held for strangling woman over money dispute in Hamirpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी ट्रक ड्राइवर - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले में चार दिन पहले हाईवे किनारे मिले एक अज्ञात युवती के शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। यह कहानी 'प्यार, पैसे और धोखे' की है, जिसका अंत एक दर्दनाक हत्या के रूप में हुआ। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के लीना नाला पुल के पास मिली लाश के पीछे एक ट्रक चालक का हाथ निकला, जिसने मामूली रुपयों के विवाद में अपनी ही दोस्त का गला दुपट्टे से घोंट दिया।

विज्ञापन

ढाबे की एक कड़ी और खुल गया राज

मंगलवार शाम लीना नाला पुल के पास युवती का शव मिलने के बाद पुलिस के पास कोई सुराग नहीं था। जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल के पास स्थित एक ढाबा संचालक से अहम जानकारी मिली। संचालक ने बताया कि घटना वाले दिन एक ट्रक चालक और युवती के बीच रुपयों को लेकर तीखी बहस हुई थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार सुबह इटरा मोड़ के पास से संदिग्ध ट्रक को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

विज्ञापन
Trending Videos

ruck driver held for strangling woman over money dispute in Hamirpur
घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala
दोस्ती से हत्या तक का सफर

आरोपी ट्रक चालक की पहचान महेंद्र कुमार पाल 34 पुत्र रामसेवक पाल निवासी कानपुर के साढ़ थानाक्षेत्र के भीतर गांव निवासी के रूप में हुई। कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। बताया कि मृतका से उसकी पहले से दोस्ती थी और अक्सर उसे अपने साथ ट्रक में लेकर जाता रहा था । घटना वाले दिन वह कानपुर से ट्रक में माल लादकर जबलपुर जा रहा था। युवती भी उसके साथ थी रास्ते में दोनों ने मिलकर शराब पी और खाना खाने के लिए सुमेरपुर क्षेत्र के एक ढाबा पर रुके। यहां युवती ने अधिक रुपयों की मांग की और विवाद बढ गया। युवती ने शोर मचाकर लोगों को एकत्र करने की धमकी दी। जिसके बाद शराब के नशे में ट्रक के अंदर ही युवती के दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया और शव को हाईवे किनारे फेंककर निकल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed