{"_id":"67e1ac9ce6d8c76598056cb3","slug":"rte-lottery-for-560-children-in-the-fourth-phase-etawa-news-c-216-1-etw1004-123074-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीई : चौथे चरण में 560 बच्चों की लगी लॉटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीई : चौथे चरण में 560 बच्चों की लगी लॉटरी
विज्ञापन
इटावा। निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए चौथे चरण की लॉटरी सोमवार को निकली। इसमें 560 बच्चों को निजी स्कूल आवंटित किए गए। इन बच्चों का निजी विद्यालयों में मुफ्त प्रवेश कराया जाएगा। ये कक्षा आठ तक निशुल्क पढ़ाई कर सकेंगे। जल्दी ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
आरटीई के तहत शिक्षा सत्र 2025-26 में तय सीटों पर प्रवेश के लिए चार चरणों में प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई। सीडीओ अजय कुमार गौतम ने ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया पूरी की। पहले चरण में 369, दूसरे चरण में 374, तीसरे चरण में 562 और चौथे चरण में 560 बच्चों का चयन हुआ है। इनका प्रवेश आवंटित विद्यालयों में कराया जा रहा है।
चौथे चरण में एक से 19 फरवरी तक आवेदन मांगे गए थे। बीएसए डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि चौथे चरण में 1086 आवेदन आए थे। इन सभी आवेदन पत्रों का सत्यापन कराया गया। सत्यापन में 377 आवेदनपत्र विभिन्न कारणों से निरस्त कर दिए गए। बाकी 709 आवेदन पत्रों को लॉटरी में शामिल किया गया। लॉटरी में 560 बच्चों को विद्यालय आवंटित हुए, जबकि 149 बच्चों को सीटें आवंटित नहीं हो सकीं। उन्होंने बताया कि आरटीई के चारों चरणों में 1865 बच्चों को स्कूल आवंटित हुए है।