{"_id":"59ce8c2a4f1c1b6e548b505b","slug":"rss-training-medical-engineering-and-law-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल, इंजीनियरिंग और लॉ की पढ़ाई करने वालों को संघ दे रहा प्रशिक्षण, जानें क्या है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल, इंजीनियरिंग और लॉ की पढ़ाई करने वालों को संघ दे रहा प्रशिक्षण, जानें क्या है वजह
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 29 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
कानपुरः राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अपनी जड़ें मजबूत करने के लिए बच्चों को भी प्रशिक्षित कर रहा है। इस अभियान में संघ के सभी 21 प्रांतों से आए छात्र शामिल हैं। कार्यक्रम के माध्यम से दो हजार बच्चों में संघ की विचारधारा समाहित करने का कार्य किया जा रहा है।
पिछले दिनों लखनऊ में हुई संघ की कार्य परिषद की बैठक में जो भी फैसले लिए गए, उसमें संघ का विस्तार सबसे बड़ा विषय रखा गया था। इससे पहले भी राष्ट्रीय कार्य परिषद में स्वयं सेवकों की संख्या में वृद्घि करने पर चर्चा हो चुकी है। अब तय किया गया है कि हिंदुत्व की भावना को स्थायित्व देने के लिए किशोरों को जोड़ा जाए।
कार्यक्रम 25 सितंबर से महानगर के मोतीलाल खेड़िया स्कूल में चल रहा है, जो एक अक्टूबर तक चलेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सुबह से लेकर देर शाम तक कई सत्रों में बच्चों को मानसिक और शारीरिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। योग आसान के अलावा अपने शरीर को कैसे स्वस्थ रखा जाए। इसी तरह हिंदू परंपरा, महान विभूतियों की आत्मकथाओं के जरिए, हिंदू संस्कार और सेवा भावना की जानकारी भी दी जाती है। संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी अलग-अलग समय पर यहां आकर कक्षाएं लेते हैं। छात्र दिन-रात यहीं पर रहते हैं। संघ के सह प्रचार प्रमुख अनुपम का कहना है कि छोटी उम्र के छात्रों के बाद मेडिकल, इंजीनियरिंग, वकालत, सीए और दूसरे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों से जुड़े छात्रों का प्रशिक्षण शिविर शुरू किया जाएगा।